Assembly Election Result 2022: चुनावी नतीजों पर बोले राजस्थान के CM अशोक गहलोत- चतुराई से बोलते हैं PM मोदी
By मनाली रस्तोगी | Published: March 12, 2022 12:11 PM2022-03-12T12:11:49+5:302022-03-12T12:15:35+5:30
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। ऐसे में चुनाव परिणाम को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी चतुराई से बोलते हैं।

Assembly Election Result 2022: चुनावी नतीजों पर बोले राजस्थान के CM अशोक गहलोत- चतुराई से बोलते हैं PM मोदी
नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। ऐसे में चुनाव परिणाम को लेकर तमाम दिग्गज नेता अपने बयान दे चुके हैं। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "भाजपा हिंदुत्व और ध्रुवीकरण के नाम पर चतुराई से चुनाव जीत गई। पूरे देश में हालत गंभीर है और यूपी में कोरोना का प्रबंधन कैसे हुआ ये सबको मालूम है।"
PM Modi speaks cleverly. He accuses the Opposition of defaming agencies but the entire country can see what's happening today, they can see what's happening in India, what is happening with I-T, ED, CBI. The world can see how raids are being conducted in the country: Rajasthan CM pic.twitter.com/426UcOPPQE
— ANI (@ANI) March 12, 2022
उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी चतुराई से बोलते हैं। वह विपक्ष पर एजेंसियों को बदनाम करने का आरोप लगाते हैं लेकिन पूरा देश देख सकता है कि आज क्या हो रहा है, वो देख सकते हैं कि भारत में क्या हो रहा है, आईटी, ईडी, सीबीआई के साथ क्या हो रहा है। दुनिया देख सकती है कि देश में किस तरह से छापेमारी की जा रही है।"
Opposition is being defamed in this regard. He (PM) speaks cleverly & people believe it since it is coming from the PM. We'll have to take the truth to common people, only then will BJP be exposed, truth will come out and we will walk on Gandhi's path: Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/Z7yBM0MVWN
— ANI (@ANI) March 12, 2022
अपनी बात को जारी रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "इसको लेकर विपक्ष की बदनामी हो रही है। वह (प्रधानमंत्री) चतुराई से बोलते हैं और लोग उस पर विश्वास करते हैं क्योंकि यह प्रधानमंत्री की ओर से आ रहा है। सच्चाई को आम लोगों तक ले जाना होगा तभी भारतीय जनता पार्टी बेनकाब होगी, सच सामने आएगा और हम गांधी के रास्ते पर चलेंगे।"
बता दें कि उत्तर प्रदेश भाजपा ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत हासिल किया। पार्टी को कुल 255 सीटें हासिल हुई जबकि उसके सहयोगी दलों अपना दल सोनेलाल को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटों पर जीत मिली। समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह सीटों पर कामयाबी मिली। कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को दो-दो व बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिली।
वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं, जबकि यहां भी भाजपा महज दो सीटें ही हासिल कर पाई। वहीं, कांग्रेस के खाते में 18 सीटें आईं। मणिपुर और गोवा की बात करें तो यहां भी भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। भाजपा ने मणिपुर में 32 तो गोवा में 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। उत्तराखंड में भाजपा के खाते में 47 सीटें आई हैं।