जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ों कांग्रेसियों को मार दिया आज उन्हीं के साथ ये इलू इलू कर रहे हैं: त्रिपुरा के चांदीपुर रैली में अमित शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 12, 2023 03:25 PM2023-02-12T15:25:05+5:302023-02-12T15:31:55+5:30

त्रिपुरा के चाँदीपुर रैली में अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा में लंबे समय तक आदिवासियों को धोखा देने वाला वाम दल अब लोगों को ‘‘धोखा’’ देने के लिए एक आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश कर रहा है। 

Assembly Election 2023 amit shah BJP double engine govt can save Tripura from triple trouble Shah | जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ों कांग्रेसियों को मार दिया आज उन्हीं के साथ ये इलू इलू कर रहे हैं: त्रिपुरा के चांदीपुर रैली में अमित शाह

जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ों कांग्रेसियों को मार दिया आज उन्हीं के साथ ये इलू इलू कर रहे हैं: त्रिपुरा के चांदीपुर रैली में अमित शाह

Highlightsअमित शाह ने कहा कि वाम और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है।गठबंधन करते ही वाम ने ये स्वीकार कर लिया कि वे BJP से अकेले नहीं लड़ सकतेः शाह

चांदीपुरः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, माकपा और टिपरा मोथा की "तिहरी मुसीबत" का सामना कर रहा है। अमित शाह ने कहा कि वाम और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन करते ही वाम ने ये स्वीकार कर लिया कि वे BJP से अकेले नहीं लड़ सकते। कांग्रेस की बात ही क्या करनी, जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ों कांग्रेसियों को मार दिया आज उन्हीं के साथ ये इलू इलू कर रहे हैं।

शाह ने यह भी कहा कि त्रिपुरा में लंबे समय तक आदिवासियों को धोखा देने वाला वाम दल अब लोगों को ‘‘धोखा’’ देने के लिए एक आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश कर रहा है।  उन्होंने यहां उनाकोटी जिले में एक रैली में कहा, ‘‘यदि आप इस ‘तिहरी मुसीबत’ से बचना चाहते हैं तो ‘डबल इंजन’ वाली भाजपा सरकार को वोट दें।’’

जितेंद्र चौधरी माकपा के शीर्ष आदिवासी नेताओं में से एक हैं और त्रिपुरा में वाम-कांग्रेस गठबंधन के सत्ता में आने की स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। माकपा और कांग्रेस 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को होने वाले चुनाव में मिलकर लड़ रही हैं।

अमिथा शाह ने कहा कि कांग्रेस और वाम दल का एकसाथ आना इस बात का संकेत है कि उन्होंने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हार मान ली है। केंद्रीय मंत्री शाह ने त्रिपुरा में गरीबों के लिए 2025 तक आवास का वादा भी किया। 

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Assembly Election 2023 amit shah BJP double engine govt can save Tripura from triple trouble Shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे