Assembly Election Results 2022: उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के मुख्यमंत्री शुरुआती रूझानों में अपनी-अपनी सीटों पर पीछे, चन्नी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं

By विशाल कुमार | Published: March 10, 2022 09:48 AM2022-03-10T09:48:31+5:302022-03-10T09:50:37+5:30

उत्तराखंड में जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं और विपक्षी कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हरीश रावत भी अपनी लालकुआं सीट से पीछे चल रहे हैं।

assembly election 2022 three sitting cms trailing uttarkhand punjab goa | Assembly Election Results 2022: उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के मुख्यमंत्री शुरुआती रूझानों में अपनी-अपनी सीटों पर पीछे, चन्नी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं

Assembly Election Results 2022: उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के मुख्यमंत्री शुरुआती रूझानों में अपनी-अपनी सीटों पर पीछे, चन्नी दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं

Highlightsपंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदोड़ सीट से मैदान में हैं।पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए दिख रही है।गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।

नई दिल्ली: पांच राज्यों की मतगणना के शुरुआती रूझान आ रहे हैं और इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री दोनों सीटों, जबकि गोवा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी अपनी सीटों पर पीछे चल हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदोड़ सीट से मैदान में हैं। उनके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी तीसरे स्थान पर हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए दिख रही है जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर जाती हुई दिख रही है। हालांकि, ये अभी शुरुआती रूझान हैं।

उत्तराखंड में जहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं और विपक्षी कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हरीश रावत भी अपनी लालकुआं सीट से पीछे चल रहे हैं। उत्तराखंड की मतगणना के शुरुआती रूझानों में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

इसके साथ ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं। सावंत ने नतीजों से पहले कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

Web Title: assembly election 2022 three sitting cms trailing uttarkhand punjab goa

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे