मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने पारित किया एक पंक्ति का प्रस्ताव, पार्टी आलाकमान को दिया मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 12, 2018 06:01 PM2018-12-12T18:01:43+5:302018-12-12T18:32:20+5:30

मंगलवार को मध्यप्रदेश की 200 सीटों के चुनाव नतीजे आए थे जिनमें से 114 पर कांग्रेस को जीत मिली थी। बहुजन समाज पार्टी को दो सीटों पर समाजवादी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी। बसपा और सपा ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। 

assembly election 2018 madhya pradesh congress mla passed oneline proposal president rahul gandhi will choose cm | मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने पारित किया एक पंक्ति का प्रस्ताव, पार्टी आलाकमान को दिया मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार

मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने पारित किया एक पंक्ति का प्रस्ताव, पार्टी आलाकमान को दिया मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार

मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने बुधवार को भोपाल में हुई बैठक के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुनने का जिम्मा पार्टी हाई कमान को सौंपा है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक पंक्ति का प्रस्ताव पेश किया गया जो सर्वसम्मति से पास हो गया। विधायक आरिफ वकील ने प्रस्ताव रखा।

इस प्रस्ताव के बाद साफ हो गया है कि मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री वही होगा जिसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनेंगे। मंगलवार को मध्यप्रदेश की 200 सीटों के चुनाव नतीजे आए थे जिनमें से 114 पर कांग्रेस को जीत मिली थी। बहुजन समाज पार्टी को दो सीटों पर समाजवादी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी। बसपा और सपा ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। 

कांग्रेस नेताओं में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ को सीएम पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि कलनाथ का दावा ज्यादा मजबूत है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार कमलनाथ के लम्बे अनुभव को देखते हुए अन्य दलों के साथ तालमेल बैठाने में वो ज्यादा कामयाब रहेंगे।

यह भी माना जा रहे है कि मध्यप्रदेश में 10 साल तक कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह का समर्थन भी कमलनाथ के साथ है। 

चुनाव से पहले सिंधिया और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच पार्टी बैठक में तीखी बहस की खबरें आई थीं। 

राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को इस चुनाव में केवल 109 सीटों पर ही जीत मिल सकी। राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंपा।



 

Web Title: assembly election 2018 madhya pradesh congress mla passed oneline proposal president rahul gandhi will choose cm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे