असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा, सीएम कोनराड संगमा ने अमित शाह का किया धन्यवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 29, 2022 04:31 PM2022-03-29T16:31:02+5:302022-03-29T16:37:52+5:30

अमित शाह ने कहा, आज असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराना लंबित सीमा विवाद सुलझ गया है। विवाद के 12 में से 6 बिंदुओं को सुलझा लिया गया है, जिसमें लगभग 70% सीमा शामिल है। शेष 6 बिंदुओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

Assam, Meghalaya sign historic agreement to resolve 50-year-old boundary dispute | असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा, सीएम कोनराड संगमा ने अमित शाह का किया धन्यवाद

असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा, सीएम कोनराड संगमा ने अमित शाह का किया धन्यवाद

Highlightsशाह ने कहा, विवाद के 12 में से 6 बिंदुओं को सुलझा लिया गया हैशेष 6 बिंदुओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगाअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दिन को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली: पूर्वोतर राज्य असम और मेघालय के बीच बीते 50 सालों से चला आ रहा सीमा विवाद अब सुलझ गया है। मंगलवार को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के सीएम कोनराड के. संगमा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में अपने राज्यों के बीच 50 साल पुराने सीमा विवाद को हल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, आज असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराना लंबित सीमा विवाद सुलझ गया है। विवाद के 12 में से 6 बिंदुओं को सुलझा लिया गया है, जिसमें लगभग 70% सीमा शामिल है। शेष 6 बिंदुओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। इस एमओयू के बाद अगले 6-7 महीनों में बाकी विवादित स्थलों की समस्या का समाधान करने का हमारा लक्ष्य है। हम पूर्वोत्तर क्षेत्र को देश में विकास का इंजन बनाने की दिशा में काम करेंगे।

उन्होंने कहा, गृहमंत्री अमित शाह ने असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा विवादों को सुलझाने का भी अनुरोध किया है। सरमा ने कहा, मैंने अरुणाचल प्रदेश के सीएम के साथ बैठक की जहां हमने 122 विवादित बिंदुओं को निपटाने के लिए एक रोड मैप बनाया। मिजोरम और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों के साथ शुरुआती चर्चा शुरू हो गई है।

वहीं मेघालय के सीएम ने कहा, सबसे पहले मैं गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमें पूर्वोत्तर राज्यों में सीमा विवादों को सुलझाने का निर्देश दिया। आज संकल्प का पहला चरण हो चुका है। यह असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के कारण ही संभव हो सका।

उन्होंने विवाद सुलझाने वाली समिति के सभी सदस्यों और दोनों राज्यों के अधिकारियों को भी धन्यवाद कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा, हम अपने राज्यों के बीच और मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करेंगे।

Web Title: Assam, Meghalaya sign historic agreement to resolve 50-year-old boundary dispute

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे