असमः  गोवालपाड़ा में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, मोबाइल जब्त, तीन अरेस्ट

By भाषा | Published: October 29, 2020 01:39 PM2020-10-29T13:39:28+5:302020-10-29T13:39:28+5:30

गोवालपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा ने बताया कि 22 अक्टूबर को तीनों आरोपी लड़कियों को दुर्गा प्रतिमाएं दिखाने के बहाने बाहर ले गए थे और उन्होंने रात को रोंगजुली हाईस्कूल के खेल मैदान में उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Assam Gowalpada case Three minor girls raped mobile seized three arrested Durga Puja festival | असमः  गोवालपाड़ा में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, मोबाइल जब्त, तीन अरेस्ट

जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड किया था।

Highlightsतीन नाबालिग लड़कियों से उनके जान-पहचान के तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। शिकायत मिली और हमने रोंगजुली थाने में भारतीय दंड संहिता एवं पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को जबकि तीसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया।

गोवालपाड़ाः असम के गोवालपाड़ा जिले में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों से उनके जान-पहचान के तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने जानकारी दी।

गोवालपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा ने बताया कि 22 अक्टूबर को तीनों आरोपी लड़कियों को दुर्गा प्रतिमाएं दिखाने के बहाने बाहर ले गए थे और उन्होंने रात को रोंगजुली हाईस्कूल के खेल मैदान में उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सरमा ने कहा, ‘‘हमें कल एक शिकायत मिली और हमने रोंगजुली थाने में भारतीय दंड संहिता एवं पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को जबकि तीसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जांच से पता चला कि आरोपी तीनों नाबालिग लड़कियों को जानते थे। वे लड़कियों को दुर्गा पूजा दिखाने के लिए उनके घरों से लेकर आये थे।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दावे की भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड किया था। 

ठाणे में नाबालिग से बलात्कार के मामले में 16 साल का लड़का हिरासत में

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 16 साल के लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि लड़के ने चार सितंबर को 15 वर्षीय लड़की को फोन करके यहां भिवंडी शहर में स्थित अपने घर बुलाया था और कथित रूप से उसका बलात्कार किया था। घटना के बाद से वह फरार था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में छुपा हुआ है, लेकिन वहां वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके मंगलवार को भिवंडी में होने का पता चला और उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोस्को) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चचेरे भाई ने किया 10 वर्षीय बहन से बलात्कार

नोएडा थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में एक चचेरे भाई ने अपनी 10 वर्षीय बहन के साथ सोमवार देर रात कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी जितेंद्र जब अपराध को अंजाम दे रहा था तभी किशोरी की मां मौके पर पहुंच गई और आरोपी को धर दबोचा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Web Title: Assam Gowalpada case Three minor girls raped mobile seized three arrested Durga Puja festival

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे