लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की कर्जमाफी का यहां की बीजेपी सरकार ने दिया जवाब, किसानों का 600 करोड़ कर्ज माफ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 19, 2018 16:30 IST

असम में यह कृषि कर्ज माफी उन सभी कर्ज पर लागू होंगे जो किसानों ने क्रेडिट कार्ड के जरिये तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से लिए हैं.

Open in App

असम सरकार ने 600 करोड़ रुपए के कृषि कर्ज माफ करने को मंजूरी दे दी है. इससे राज्य में आठ लाख किसानों को लाभ होगा. असम सरकार के प्रवक्ता और संसदीय मामलों के मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने कहा कि योजना के तहत सरकार किसानों के 25 प्रतिशत तक कर्ज बट्टे खाते में डालेगी. इसकी अधिकतम सीमा 25,000 रुपए है. इस माफी में सभी प्रकार के कृषि कर्ज शामिल हैं.

यह कृषि कर्ज माफी उन सभी कर्ज पर लागू होंगे जो किसानों ने क्रेडिट कार्ड के जरिये तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से लिए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने ब्याज राहत योजना की भी मंजूरी दी है.

इसके तहत करीब 19 लाख किसान अगले वित्त वर्ष से शून्य ब्याज दर पर कर्ज ले सकेंगे. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कर्ज राहत योजना के तहत किसानों के अब तक लिए गए कर्ज में से 25 प्रतिशत को माफ किया जाएगा. अधिकतम लाभ 25,000 रुपए तक है. इस योजना से करीब आठ लाख किसानों को तत्काल लाभ होगा.’’

इन योजनाओं से चालू वित्त वर्ष में सरकारी खजाने को 600 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा. 

अगले वित्त वर्ष से बजट में इसका प्रावधान किया जाएगा. मंत्रिमंडल ने किसानों को क्रेडिट कार्ड के जरिये कर्ज लेने के लिये प्रोत्साहित करने को लेकर इस पर 10,000 रुपए तक तक की सब्सिडी देने को भी मंजूरी दे दी. इसके अलावा मंत्रिमंडल ने राज्य में स्वतंत्रता सेनानी का पेंशन 20,000 रुपए से बढ़ाकर 21,000 रुपए करने को भी मंजूरी दी.

टॅग्स :असमकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर