लाइव न्यूज़ :

Assam Flood: असम में बाढ़ से हालात और बिगड़े, 23 जिले चपेट में, 9 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

By विनीत कुमार | Updated: June 29, 2020 10:29 IST

असम में बाढ़ से अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। बचाव कार्य लगातार जारी है। राज्य में रविवार को डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में बाढ़ का कहर, 23 जिले आ चुके हैं चपेट में, 21 लोगों की अब तक मौतअसम का बारपेटा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित, 395 गांव बाढ़ की चपेट में

असम में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। इस बाढ़ में रविवार को और तीन लोगों की जान चली गई। ये घटनाएं बारपेटा,धेमाजी और उदलगुरी में हुई हैं। इसी के साथ राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब 21 हो गई है। इस बाढ़ से असल के 23 जिलों में लगभग 9.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार असम के धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुरी, दर्रांग, नलबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सलमारा, गोलपाड़ा, कामरूप, मोरीगांव, होजई, नौगांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ के कारण 9.26 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। 

बारपेटा जिला के एक अधिकारी के अनुसार डुबने की एक घटना कराएखेती गांव में हुई। रविवार को दिन में करीब 2 बजे एक तीन साल के बच्चे की मौत डूबने से हो गई। बच्चे का शव मिल गया है और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एएसडीएमए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 2071 गांव से कुल 9,26,059 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों में पिछले 24 घंटे में दो और नाम जोड़े गए हैं। इससे पहले शनिवार तक 21 जिलों में 4.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

बारपेटा सबसे ज्यादा प्रभावित जिला

बारपेटा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। यहां 395 गांव के 1,35, 415 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद धेमाजी में 265 गांव के 99,865 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, नलबारी में 94 गांव के 96,140 लोग प्रभावित हैं।

कुरीचु डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नलबारी और बारपेटा जिलों में ब्रह्मपुत्र, बेकी, मानस, कालडिया, पोहुमारा नदियां खतरे के निशान से लगातार ऊपर बह रही हैं। ब्रह्मपुत्रा लगातार खतरे के निशान के ऊपर बनी हुई है और इसका जल स्तर गुवाहाटी में भी बढ़ रहा है। ये शनिवार को 49.86 मीटर के खतरे के स्तर से ऊपर 49.81 मीटर पर पहुंच गया। 

इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस बीच एनडीआरएफ की टीमें रविवार को 8 से ज्यादा जिलों में तैनात की गई। साथ ही 9000 से ज्यादा लोगों को एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा को फोन कर बाढ़ से हालात का जायजा लिया। उन्होंने असम को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

टॅग्स :असमबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां