लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ की स्थिति बदतर हुई

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:30 IST

Open in App

असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को बदतर हो गई और इससे 11 जिलों के 1.33 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसी (एएसडीएमए) की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से विश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, जोरहाट, लखीमपुर, माजुली, शिवसागर, सोनितपुर और तिनसुकिया जिले प्रभावित हुए हैं। बुलेटिन में कहा कि अभी तक किसी मनुष्य या पशु की क्षति नहीं हुई है। अब तक लगभग 162 लोगों और 60 पशुओं को नावों के जरिये निकाला गया है। बोंगाईगांव और चिरांग के जिला प्रशासकों द्वारा स्थापित किये गए 66 राहत शिविरों में कुल 6,127 लोगों को आश्रय दिया गया है। इसके अलावा धेमाजी में पांच और तिनसुकिया में तीन शिविर तैयार किए गए हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों में उफान के कारण अब तक 243 गांव प्रभावित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए