असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हुई

By भाषा | Published: June 26, 2018 10:12 PM2018-06-26T22:12:54+5:302018-06-26T22:12:54+5:30

रिपोर्ट के अनुसार 71,058 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। कल करीब 96,993 लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

Assam flood: Control in situation, death toll increased to 28 | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हुई

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हुई

गुवाहाटी, 26 जून: असम में आज बाढ़ की स्थिति में सुधार देखने को मिला , जहां राज्य की सभी मुख्य नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। इस बीच दो और लोगों की मौत के साथ ही बाढ़ संबंधी घटनाओं में मारे गए लोगों का आकंड़ा 28 तक पहुंच गया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की एक रिपोर्ट के अनुसार कोकराझार जिले में लगातार बारिश के कारण डोटमा में दो लोगों की जान चली गई। 

रिपोर्ट के अनुसार 71,058 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। कल करीब 96,993 लोग बाढ़ से प्रभावित थे। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित करीमगंज जिले में 43,995 लोग प्रभावित हैं। धेमजी , लखीमपुर , शरायडो , काछाड़ और हैलाकंडी अन्य बाढ़ ग्रस्त जिले हैं। 

एएसडीएमए ने कहा कि 53 राहत शिविरों में 7,103 लोगों ने शरण ली है। इस बीच , गोलघाट जिले में प्रशासन ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 और 39 पर निषेधाज्ञा लगा दी है। 

Web Title: Assam flood: Control in situation, death toll increased to 28

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे