असम चुनाव मतगणनाः बीजेपी 94 और कांग्रेस 27 सीट पर आगे?, 126 सीट पर काउंटिंग जारी
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 10:03 IST2026-05-04T08:56:57+5:302026-05-04T10:03:25+5:30
assembly election results 2026 live- निर्वाचन आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

file photo
गुवाहाटी:असम विधानसभा की 126 सीट के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। टेलीविजन चैनलों में प्रसारित शुरुआती रुझानों के अनुसार, असम की 126 विधानसभा सीट में से 94 पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है, जबकि विपक्षी कांग्रेस 27 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य के सभी 35 जिलों में सुबह आठ बजे से 40 केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हुई, जहां 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। निर्वाचन आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
#WATCH | Assam Assembly Elections 2026 | Guwahati, Assam: Visuals from Maniram Dewan Trade Centre in Guwahati, where the counting of votes for 126 Assembly constituencies has begun.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Counting of votes for 126 Assembly constituencies will begin from 8 am. pic.twitter.com/Kgk4JpH0mx
मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होने पर सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। अन्य दलों के रुझान अभी सामने नहीं आए हैं। राज्य की सभी 126 विधानसभा सीट पर नौ अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें ढाई करोड़ से अधिक मतदाताओं ने रिकॉर्ड 85.96 प्रतिशत मतदान किया था।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू
बेहद अहम माने जा रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। नतीजों से यह तय होगा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में लौटती है या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में पहली बार सरकार बनाकर इतिहास रचती है।
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती प्रारंभ
तमिलनाडु में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के सभी 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सोमवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से मतगणना शुरू हुई और 8:30 बजे ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू की जाएगी।
पुडुचेरी में मतों की गिनती आरंभ
पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीट के लिए नौ अप्रैल को हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे सभी छह निर्धारित मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों से हुई और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू की जाएगी।