असम चुनाव : शुरुआती रुझान में राजग को बढ़त हासिल

By भाषा | Published: May 2, 2021 11:38 AM2021-05-02T11:38:59+5:302021-05-02T11:38:59+5:30

Assam election: NDA gains lead in initial trends | असम चुनाव : शुरुआती रुझान में राजग को बढ़त हासिल

असम चुनाव : शुरुआती रुझान में राजग को बढ़त हासिल

गुवाहाटी, दो मई असम में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना में निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भाजपा नीत राजग को 61 सीटों पर बढ़त मिली है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में बने महागठबंधन को 26 सीटों पर बढ़त हासिल है।

भाजपा प्रत्याशी 44 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि उसकी सहयोगी पार्टी एजीपी के प्रत्याशी 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस ने शुरुआती चरणों में 18 सीटों पर बढ़त हासिल की है और एआईयूडीएफ ने छह सीटों पर।

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा माजुली और जालुकबारी सीट से क्रमश : 18,923 और 85,935 मतों से आगे चल रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी जोरहाट से कांग्रेस प्रत्याशी राणा गोस्वामी से पीछे चल रहे हैं।

असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं और बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam election: NDA gains lead in initial trends

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे