लाइव न्यूज़ :

आकांक्षी जिला कार्यक्रम का मकसद समावेशी और समग्र विकास सुनिश्चित करना है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 10:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ (एडीपी) का मकसद हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों का समावेशी और समग्र विकास सुनिश्चित करना है। मोदी ने साथ ही इस बात पर प्रसन्नता जताई कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने एडीपी की मुख्य विशेषताओं को रेखांकित किया है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ (एडीपी) ने आकांक्षी जिलों में तेजी से विकास के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया है।

यूएनडीपी ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य देखभाल एवं पोषण, शिक्षा जैसे कुछ क्षेत्रों में और काफी हद तक कृषि और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में कुछ अहम परिवर्तन आए हैं।’’ उसने कहा कि यह उत्साहजनक है क्योंकि विकास के मूल्यांकन के लिए ये क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं।

इस पर मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ का मकसद हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों का समावेशी और समग्र विकास सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम के तहत कई जिलों में आमूल-चूल परिवर्तन हुए हैं। यह देखकर प्रसन्नता हुई कि यूएनडीपी की रिपोर्ट में इसकी प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता