Ashok Chavan Joins BJP: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 13, 2024 01:22 PM2024-02-13T13:22:42+5:302024-02-13T13:29:05+5:30

Former Maharashtra CM Ashok Chavan 2024: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Ashok Chavan Joins BJP Former Maharashtra Chief Minister Ashok Chavan joins BJP, watch video after recently quitting Congress | Ashok Chavan Joins BJP: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देखें वीडियो

photo-ani

Highlightsकांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजुरकर भी बीजेपी में शामिल हो गए।आज मेरे जीवन के नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है। पूर्व मुख्यमंत्री एस बी चव्हाण के बेटे अशोक चव्हाण ने जोर दिया कि स्वतंत्र फैसला है।

Former Maharashtra CM Ashok Chavan 2024महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़ दी। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर राजुरकर भी बीजेपी में शामिल हो गए। चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय जाकर भाजपा में शामिल हुआ। आज मेरे जीवन के नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है। जब चव्हाण से यह पूछा गया कि क्या उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कोई फोन किया, तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार समेत अन्य लोग शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री एस बी चव्हाण के बेटे अशोक चव्हाण (65) ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस छोड़ना उनका स्वतंत्र फैसला है।

उन्होंने अपने इस फैसले का कोई विशेष कारण नहीं बताया। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी। चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं। वह 2014-19 के दौरान कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख भी थे। उन्होंने भोकर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था और वह नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं। 

English summary :
Ashok Chavan Joins BJP Former Maharashtra Chief Minister Ashok Chavan joins BJP, watch video after recently quitting Congress


Web Title: Ashok Chavan Joins BJP Former Maharashtra Chief Minister Ashok Chavan joins BJP, watch video after recently quitting Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे