Asansol bypolls: बीजेपी सांसद रविशंकर और राम कृपाल करेंगे शत्रुघ्न के खिलाफ प्रचार, 'बिहारी बाबू' को पटना साहिब में हरा चुके हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 6, 2022 07:54 PM2022-04-06T19:54:23+5:302022-04-06T19:56:13+5:30

Asansol bypolls: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने अब अग्निमित्र पॉल को मैदान में उतारा है, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधायक हैं।

Asansol bypolls 2022 TMC’s Shatrughan Sinha BJP MPs Ravi Shankar Prasad and Ram Kripal Yadav will campaign 'Bihari Babu' defeated patna Sahib | Asansol bypolls: बीजेपी सांसद रविशंकर और राम कृपाल करेंगे शत्रुघ्न के खिलाफ प्रचार, 'बिहारी बाबू' को पटना साहिब में हरा चुके हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री

उपचुनाव में भाजपा अब तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सिन्हा के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पर भरोसा कर रही है।

Highlightsबिहार के कई नेताओं पर भरोसा कर रही है।बाबुल सुप्रियो ने पिछले साल भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। भाजपा के प्रचार अभियान के तहत विभिन्न सभाओं को संबोधित करेंगे।

Asansol bypolls: बिहार के पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच चुनावी लड़ाई 2019 के चुनावों में सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक थी। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा अब तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सिन्हा के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पर भरोसा कर रही है।

प्रसाद के साथ राम कृपाल यादव भी शामिल होंगे, जो एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और पड़ोसी पाटलिपुत्र से सांसद हैं। प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आसनसोल के बड़े गैर-बंगाली मतदाताओं के बीच अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए बिहार के कई नेताओं पर भरोसा कर रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आसनसोल से दो बार सांसद चुने गए बाबुल सुप्रियो ने पिछले साल भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने अब अग्निमित्र पॉल को मैदान में उतारा है, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधायक हैं।

सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए यादव ने कहा कि आसनसोल के लोगों को सिन्हा के पटना साहिब से सांसद के रूप में 10 साल के प्रदर्शन के बारे में बताया जाना चाहिए। यादव ने कहा, ‘‘लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए जो उनके बीच में रहे और उनकी जरूरतों के लिए उपलब्ध रहे।’’ प्रसाद और यादव दोनों ही भाजपा के प्रचार अभियान के तहत विभिन्न सभाओं को संबोधित करेंगे।

Web Title: Asansol bypolls 2022 TMC’s Shatrughan Sinha BJP MPs Ravi Shankar Prasad and Ram Kripal Yadav will campaign 'Bihari Babu' defeated patna Sahib

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे