लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के आलोचकों के खिलाफ मामले दर्ज करने को लेकर भड़के ओवैसी, दिए 'जेल भरो अभियान' के संकेत

By भाषा | Updated: February 2, 2020 22:19 IST

औवेसी ने कर्नाटक के बीदर में हुई उस घटना की ओर इशारा करते हुए कहा, ''अगर कोई मोदी के खिलाफ बोलता है, तो उसके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। मैं नरेन्द्र मोदी को बताना चाहता हूं कि हम इसके खिलाफ जेल भरो अभियान शुरू करेंगे।''

Open in App
ठळक मुद्देऔवेसी ने कहा, ''अगर कोई मोदी के खिलाफ बोलता है, तो उसके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। मैं नरेन्द्र मोदी को बताना चाहता हूं कि हम इसके खिलाफ जेल भरो अभियान शुरू करेंगे।''उन्होंने कहा, ''भारत की सभी जेलों में केवल तीन लाख लोगों को ही रखा जा सकता है। अगर हम सभी सड़कों पर आ जाएं तो, भारत की जेलें कम पड़ जाएंगी। आप (या तो) हमें जेल में रखिये या फिर हमें गोली मार दीजिए।''

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी ने कर्नाटक में सीएए और एनआरसी पर एक नाटक में कथित संलिप्तता के लिये एक स्कूल की प्रधानाचार्य और एक छात्र की मां के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की रविवार को निंदा की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आलोचकों के खिलाफ मामले दर्ज किये जाने को लेकर ‘जेल भरो अभियान’ के भी संकेत दिये।

औवेसी ने कर्नाटक के बीदर में हुई उस घटना की ओर इशारा करते हुए कहा, ''अगर कोई मोदी के खिलाफ बोलता है, तो उसके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। मैं नरेन्द्र मोदी को बताना चाहता हूं कि हम इसके खिलाफ जेल भरो अभियान शुरू करेंगे।''

उन्होंने कहा, ''भारत की सभी जेलों में केवल तीन लाख लोगों को ही रखा जा सकता है। अगर हम सभी सड़कों पर आ जाएं तो, भारत की जेलें कम पड़ जाएंगी। आप (या तो) हमें जेल में रखिये या फिर हमें गोली मार दीजिए।''

औवेसी ने यह बात सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी की ओर से आयोजित महिलाओं की विरोध सभा में कही।

गौरतलब है कि कर्नाटक पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश रक्षयाल की शिकायत के आधार पर 26 जनवरी को स्कूल के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने नाटक के लिये छात्रों का ''इस्तेमाल'' किया, जहां उन्होंने सीएए और एनआरसी को लेकर मोदी को ''गाली'' दी।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीमोदी सरकारकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया