लाइव न्यूज़ :

हिंदू विवाह अधिनियम के मुताबिक दो शादियां अवैध, दूसरी पत्नी के बच्चे वैध: पटना हाईकोर्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2019 19:12 IST

हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए स्पष्ट किया है कि हिंदू विवाह अधिनियम के मुताबिक पहली पत्नी के रहते हुए दो विवाह अवैध है. हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी सरकारी कर्मी की पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी से हुए बच्चे की अनुकंपा बहाली वैध हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देपटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत दो शादियां करना अवैध है।हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि दूसरे पत्नी से हुईं संतानें वैध मानी जाएंगी।

पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार (17 मई) को अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह स्पष्ट किया है कि हिंदू विवाह अधिनियम के मुताबिक दो विवाह अवैध हैं. हालांकि, स्पष्ट किया है कि दूसरी पत्नी के बच्चे वैध हैं. हाईकोर्ट ने यह फैसला बिहार राज्य विद्युत बोर्ड (अब बिजली कंपनी) के एक लाइनमैन कर्मी की दूसरी पत्नी के बेटे की अनुकंपा बहाली मामले की सुनावई करते हुए दिया है. हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व में दिये गये फैसले के आलोक में यह निर्णय दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसला देते हुए स्पष्ट किया है कि हिंदू विवाह अधिनियम के मुताबिक पहली पत्नी के रहते हुए दो विवाह अवैध है. हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी सरकारी कर्मी की पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी से हुए बच्चे की अनुकंपा बहाली वैध हैं. 

न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार सिंह की पूर्ण पीठ ने मामले पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे शुक्रवार को सुनाया गया. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यह लाभ तभी मिल सकता है, जब दूसरी शादी करने के लिए विभागीय कार्रवाई के तहत कोई सजा नहीं मिली हो. कोर्ट ने उक्त फैसले में यह तय किया है कि हिंदू विवाह अधिनियम के तहत दो विवाह के अवैध होने के बावजूद दूसरी शादी से हुई संतानें वैध होती हैं. 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारपटनाहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत