लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के रूप में, ओमन चांडी ने विकास कार्य किए हैं जिससे वैश्विक पहचान मिली हैः जयराम रमेश

By अनुभा जैन | Updated: July 18, 2023 16:59 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ओमन चांडी एक सरल और प्रबुद्ध नेता थे जो हर पल राजनीति के बारे में सोचते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने चांडी के साथ अपने रिश्ते को याद कर आंसू बहाएखड़गे ने कहा कि ओमान का दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत वैचारिक रुख पार्टी के लिये मूल्यवान धरोहर थेजयराम रमेश ने कहा कि ओमन चांडी एक सरल और प्रबुद्ध नेता थे

बेंगलुरु: वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं जिनमें एआईसीसी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और कई गणमान्य लोगों ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें अंतिम सम्मान दिया। पूर्व सीएम चांडी का पार्थिव शरीर बेंगलुरु में पूर्व मंत्री टी. जॉन के घर पर रखा गया।

ज्ञात हो कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का कैंसर की जटिलताओं के कारण मंगलवार सुबह बेंगलुरु के इंदिरानगर स्थित चिन्मय हृदयालय में निधन हो गया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने चांडी के साथ अपने रिश्ते को याद कर आंसू बहाए। खड़गे ने कहा कि ओमान का दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत वैचारिक रुख पार्टी के लिये मूल्यवान धरोहर थे। 

उन्होंने आगे कहा कि उनका प्रशासनिक अनुभव केरल के विकास में मददगार है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ओमन चांडी एक सरल और प्रबुद्ध नेता थे जो हर पल राजनीति के बारे में सोचते थे। रमेश ने कहा, मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विकास कार्य किये जिससे वैश्विक पहचान मिली। 

बेंगलुरु में दो दिवसीय विपक्षी बैठक में शामिल होने आए कांग्रेस नेताओं ने मामला सुनते ही निजी अस्पताल की ओर रूख किया। ओमन चांडी के निधन पर पार्टी के सभी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया।

टॅग्स :Jairam Rameshमल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो