वीडियो: करेंसी नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की टिप्पणी का केजरीवाल ने किया बचाव, केंद्र पर किया पलटवार, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Published: October 27, 2022 05:48 PM2022-10-27T17:48:56+5:302022-10-27T17:50:11+5:30

हाल ही में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें लगाने की अपील की थी।

Arvind Kejriwal’s comeback on BJP criticism over Gods on notes plea | वीडियो: करेंसी नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की टिप्पणी का केजरीवाल ने किया बचाव, केंद्र पर किया पलटवार, जानें क्या कहा

वीडियो: करेंसी नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की टिप्पणी का केजरीवाल ने किया बचाव, केंद्र पर किया पलटवार, जानें क्या कहा

Highlightsदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने की मांग के एक दिन अपने बयान का बचाव कियाभाजपा का कहना है कि केजरीवाल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले नोटों को लेकर राजनीतिक स्टंट कर रहे हैंकेजरीवाल ने कहा कि अगर उन्हें ये एक राजनीतिक स्टंट लग रहा है तो उनकी केंद्र में सरकार है तो वो इसे लागू कर लें

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करेंसी नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी के चित्र प्रकाशित करने की मांग के एक दिन अपने बयान का बचाव करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर पलटवार किया। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि केजरीवाल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले नोटों को लेकर राजनीतिक स्टंट कर रहे हैं। 

ऐसे में केजरीवाल ने कहा कि अगर उन्हें ये एक राजनीतिक स्टंट लग रहा है तो उनकी केंद्र में सरकार है तो वो इसे लागू कर लें। आप के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में आप नेता को भाजपा के इस आरोप पर एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए दिखाया गया है कि केजरीवाल की हालिया मांग हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर की गई।

वहीं, इस सवाल का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "फिर उन्हें करना चाहिए। अगर उन्हें लगता है कि ऐसा कहने से वोट आकर्षित होंगे तो वे इसे लागू कर देते हैं। वे केंद्र सरकार चला रहे हैं। उन्हें इसे लागू करना चाहिए और वोट हासिल करना चाहिए।" हाल ही में एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें लगाने की अपील की थी।

उन्होंने कहा था, "तमाम कोशिशों के बाद भी कई बार अगर देवी-देवता हमें आशीर्वाद नहीं दे रहे होते हैं तो हमारे प्रयास सफल नहीं होते हैं। मैं पीएम (मोदी) से अपील करता हूं कि हमारी मुद्रा (नोट्स) पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीरें हों। अगर हमारी मुद्रा (नोट्स) पर लक्ष्मी-गणेश की छवि होगी, तो हमारा देश समृद्ध होगा। मैं इस पर एक-दो दिन में (प्रधानमंत्री को) पत्र लिखूंगा।"

Web Title: Arvind Kejriwal’s comeback on BJP criticism over Gods on notes plea

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे