लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से मिलकर अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली देश की राजधानी है, मिलकर काम करें

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 21, 2019 13:42 IST

केजरीवाल ने कहा, ''मैंने प्रधानमंत्री को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। मैंने उनसे यह भी कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, इसलिए यह महत्पूर्ण हो जाता है कि दिल्ली और केंद्र सरकार विकास के लिए मिलकर का करें।''

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।केजरीवाल के मुताबिक, उन्होंने पीएम को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी और मिलकर काम करने की बात कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वह पीएम मोदी से संसद में मिले।

केजरीवाल ने कहा, ''मैंने प्रधानमंत्री को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी। मैंने उनसे यह भी कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, इसलिए यह महत्पूर्ण हो जाता है कि दिल्ली और केंद्र सरकार विकास के लिए मिलकर का करें।''

सीएम केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से पानी की समस्या को लेकर भी बात की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''दिल्ली सरकार बारिश के मौसम में यमुना का पानी इकट्ठा करने की योजना बना रही है। एक सीजन का पानी दिल्लीवालों की एक साल की जरूरतों को पूरा कर सकता है। इसके लिए केंद्र से मदद के लिए निवेदन किया।''

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, ''प्रधानमंत्री को मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।''

एक और ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए दिल्ली सरकार ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो और दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है, जिसे लेकर वह विवादों में घिरे हैं। उनके इस कदम को दिल्ली के अगले विधानसभा चुनाव को लेकर वोटरों को लुभाने के लिए चली गई उनकी सियासी चाल के रूप में राजनीतिक पंडित देख रहे हैं। 

वहीं, दिल्ली सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच तल्खियां अक्सर सामने आती रही हैं। सीएम केजरीवाल पीएम मोदी के खिलाफ निशाना साधने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चों की मौत को लेकर भी केजरीवाल सरकार मोदी सरकार पर निशाना साध चुकी है। 

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि बिहार में बच्चों की मौत हो रही है, क्या उनकी बीमारी का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत नहीं हो सकता है? उनका इलाज क्यों नहीं हो रहा है? 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों