उत्तर प्रदेश सरकार को 600 करोड़ की संपत्ति दान कर दी, जानिए कौन हैं डॉ. अरविंद गोयल

By शिवेंद्र राय | Published: July 21, 2022 02:07 PM2022-07-21T14:07:57+5:302022-07-21T14:10:38+5:30

उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. अरविंद गोयल मुरादाबाद के रहने वाले है। अरविंद गौतम ने गरीबों के कल्याण के लिए अपनी सारी संपत्ति उत्तर प्रदेश सरकार को दान कर दी है। संपत्ति की कीमत 600 करोड़ बताई जा रही है।

Arvind Goyal a doctor from Moradabad donated his entire property to the UP government | उत्तर प्रदेश सरकार को 600 करोड़ की संपत्ति दान कर दी, जानिए कौन हैं डॉ. अरविंद गोयल

राष्ट्रपति से पुरस्कार लेते डॉ. अरविंद गोयल (फाइल फोटो)

Highlightsसमाजसेवी डॉ. अरविंद गोयल ने सारी संपत्ति दान कीसंपत्ति की कीमत 600 करोड़ हैअपने पास केवल घर रखा है

मुरादाबादउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले डॉ. अरविंद गोयल ने अपनी सारी संपत्ति उत्तर प्रदेश सरकार को दान देने का फैसला किया है। डॉ. गोयल की कुल संपत्ति लगभग 600 करोड़ बताई जा रही है। डॉ. अरविंद गोयल ने ये फैसला गरीबो के कल्याण के लिए किया है। अपनी सारी संपत्ति राज्य सरकार के हवाले कर डॉ.गोयल ने खुद के लिए केवल मुरादाबाद स्थित कोठी ही अपने पास रखी है।

कौन हैं डॉ. अरविंद गोयल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले डॉ. अरविंद गोयल एक उद्योगपति और समाजसेवी हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में अरविंद गोयल सौ से भी ज्यादा शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों के ट्रस्टी हैं। अरविंद गोयलके माता पिता स्वतंत्रता सेनानी रह चुके हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अरविंद गोयल चार बार राष्ट्रपति से पुरस्कृत हो चुके हैं। कोरोना महामारी को दौरान डॉ. अरविंद गोयल ने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए मुफ्त में राशन और खाने की व्यवस्था की थी। उन्होने लगभग 50 गांवों को गोद भी लिया था। 

डॉ. अरविंद गोयल के फैसले की जहां चारो ओर तारीफ हो रही है वहीं उनके परिवार वाले इस निर्णय से हैरान भी हैं। लेकिन दूसरी तरफ डॉ.गोयल का कहना है कि उन्होंने 25 साल पहले ही तय कर लिया था कि एक दिन अपना सर्वस्व दान कर देंगे। 

एक बातचीत के दौरान अरविंद गोयलने बताया कि एख बार वह ट्रेन से यात्रा कर रहे थे तभी उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को देखा जो ठंड से ठिठुर रहा था। उसके पास न चादर थी न जूते। डॉ. गोयल ने अपना जूता उसे दे दिया लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण उनकी खुद की हालत खराब हो गई। डॉ. गोयल ने बताया कि उस दिन मैंने सोचा कि ऐसे न जाने कितने लोग होंगे जिनके पास न खाना है, न रहने की जगह और न पहनने के कपड़े। तभी से मैं हर जरूरतमंद की मदद करता हूं।

Web Title: Arvind Goyal a doctor from Moradabad donated his entire property to the UP government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे