लाइव न्यूज़ :

महज 21 साल की उम्र में आरुषि सिंह बनी ग्राम प्रधान, कहा- अपने गांव को स्मार्ट बनाना है

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 7, 2021 15:38 IST

लखनऊ के गोंडा जिले के सहेरिया गांव में आरुषि सिंह को ग्राम प्रधान चुना गया । वह केवल 21 साल की है और लखनऊ विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक पूरा किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देगोंडा जिले के सेहरिया गांव से 21 साल की आरुषि सिंह बनी ग्राम प्रधान 384 मतों के अंतर से हराया विपक्षियों , कहा- यह किसी सपने के सच होने जैसा है आरुषि ने कहा मेरी दादी और परदादा भी इस गांव से चुनाव जीत चुके हैं

लखनऊ :    लखनऊ विश्वविद्यालय की 21 वर्षीय छात्रा आरुषि सिंह गोंडा जिले के सेहरिया गांव से ग्राम प्रधान चुनी गई है । आरुषि सिंह को 384 मतों से विजेता घोषित किया गया । इस पद के लिए चार प्रतियोगी थे । आरुषि सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेज सिटी कॉलेज से बीए. एलएलबी का कोर्स पूरा कर चुकी है ।

 वह अपने परिवार के साथ 2 मार्च को गोंडा पहुंची थी और कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने डोर टू डोर कैंपेन शुरू किया था। इस कार्य में उन्हें अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिला । आरुषि की मां गरिमा सिंह पेशे से दीवानी अदालत में जिला न्यायाधीश की रीडर है और उनके पिता धर्मेंद्र सिंह लखनऊ पुलिस आयुक्त के स्टेनो के रूप में काम करते हैं ।

 आरुषि ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि मुझे यह एक सपने के सच होने जैसा लग रहा था । मुझे लगभग 1:30 बजे विजेता घोषित किया गया और उसके बाद सभी दोस्तों और रिश्तेदारों ने फोन करना शुरू कर दिया लेकिन अब यह मेरा कर्तव्य है कि मैं एक अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी और बेहतर  सार्वजनिक सेवा के साथ  अपने गांव को एक ही स्मार्ट गांव बनाऊं । आरुषि ने बताया कि सेहरिया एक छोटा सा गांव है उसकी आबादी लगभग 1500 है । 2000 में मेरी दादी विद्यावती सिंह ने इस गांव से चुनाव जीता था । उसके पहले मेरे परदादा ने यह चुनाव जीता था । यहां के लोग हमसे बहुत प्यार करते हैं और मैं खुश हूं कि मैं अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रही हूं । 

आरुषि ने गांव के लिए अपने आगे की विकास योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं लड़कियों और लड़कों के लिए एक अच्छी शिक्षा प्रणाली पर ध्यान केंद्रित करूंगी । स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए शौचालय का निर्माण करवाऊंगी । मैं लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए काम करूंगी। उन्होंने कहा मैं स्वास्थ्य , रोजगार बुनियादी सुविधाओं और आवास, पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं मुहैया कराने की कोशिश करूंगी। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे गांव के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ मिल सके । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारगोंडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील