Arunachal Pradesh: अरुणाचल में बीजेपी ने सीएम नीतीश को दिया झटका, जदयू के एकमात्र विधायक भाजपा में, विधायकों की संख्या बढ़कर 49

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 24, 2022 07:11 PM2022-08-24T19:11:01+5:302022-08-24T19:12:43+5:30

Arunachal Pradesh: 25 दिसंबर, 2020 को जद (यू) के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा की सहयोगी पार्टी एनपीपी के विधानसभा में चार-चार विधायक हैं।

Arunachal Pradesh jdu mla Techi Kaso lone joins BJP cm nitish kumar jp nadda 60-member House is now 49 | Arunachal Pradesh: अरुणाचल में बीजेपी ने सीएम नीतीश को दिया झटका, जदयू के एकमात्र विधायक भाजपा में, विधायकों की संख्या बढ़कर 49

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

Highlightsतीन विधायक निर्दलीय हैं, जो सत्तारूढ़ दल को समर्थन दे रहे हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।भाजपा के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के एकमात्र विधायक तेकी कासो बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। विधानसभा के उपाध्यक्ष तेसम पोंगटे ने ईटानगर से विधायक कासो के भाजपा में शामिल होने को मंजूरी दे दी।

तेकी के आने के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जद (यू) ने 2019 के अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें सात सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। वह भाजपा के बाद राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

भाजपा ने सर्वाधिक 41 सीटें जीती थीं। हालांकि, 25 दिसंबर, 2020 को जद (यू) के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा की सहयोगी पार्टी एनपीपी के विधानसभा में चार-चार विधायक हैं, जबकि तीन विधायक निर्दलीय हैं, जो सत्तारूढ़ दल को समर्थन दे रहे हैं। 

Web Title: Arunachal Pradesh jdu mla Techi Kaso lone joins BJP cm nitish kumar jp nadda 60-member House is now 49

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे