लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने क्वार्ट्जाइट की ई-नीलामी को मंजूरी दी: मंत्री

By भाषा | Updated: March 3, 2021 18:45 IST

Open in App

ईटानगर, तीन मार्च अरुणाचल प्रदेश के खनन एवं खनिज मंत्री कामलुंग मोसांग ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने वेस्ट कामेंग जिले के कलकटंग में 75 लाख रुपये के आवंटन के साथ क्वार्ट्जाइट खदानों की ई-नीलामी के लिए एमएसटीसी लिमिटेड को मंजूरी दे दी है।

एमएसटीसी लिमिटेड, केंद्रीय स्टील मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।

प्रश्नकाल के दौरान, कलकटंग से भाजपा विधायक दोरजी वांगडी खरमा ने ई-नीलामी के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर सवाल पूछा था जिसके जवाब में मंत्री ने कहा कि पिछले साथ कोविड-19 महामारी के कारण कंपनी के साथ एमओयू पर काम नहीं हो सका था।

मोसांग ने कहा, “कंपनी के साथ हाल ही में एक बैठक हुई थी और एमओयू में बदलाव किया गया है जिसके अनुसार प्रक्रिया जल्दी ही शुरू की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि 2020-21 के बजट में ई-नीलामी के लिए 75 लाख रुपये आवंटित किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos