बिहार में लगेगी अरुण जेटली की प्रतिमा, CM नीतीश कुमार ने किया ऐलान

By स्वाति सिंह | Published: August 31, 2019 02:12 PM2019-08-31T14:12:03+5:302019-08-31T14:12:03+5:30

अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर निधन हो गया।उन्हें 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जेटली 66 वर्ष के थे।

Arun Jaitley's statue will be installed in Bihar, CM Nitish Kumar announced | बिहार में लगेगी अरुण जेटली की प्रतिमा, CM नीतीश कुमार ने किया ऐलान

अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर निधन हो गया था।

Highlightsनीतीश कुमार ने राज्य में अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जेटली की जयंती हर साल राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जेटली की जयंती हर साल राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।

बता दें कि अरुण जेटली का शनिवार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर निधन हो गया था। उन्हें 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जेटली 66 वर्ष के थे।

उधर, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया। इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। 

इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा जिसकी पूर्व में घोषणा की गयी थी।

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, 'वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया।' जेटली को स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनवाने का श्रेय जाता है। समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री कीरेन रीजीजू भी हिस्सा लेंगे।

Web Title: Arun Jaitley's statue will be installed in Bihar, CM Nitish Kumar announced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे