लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीर में स्थिति सामान्य होने के कुछ संकेत दिखे, श्रीनगर की सड़कों पर भीषण जाम, कुछ दुकानें भी खुलीं 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 19:08 IST

अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने के सरकार के निर्णय के बाद दो महीने से बंद स्कूलों को खोलने के प्रयास हालांकि अभी सफल नहीं हुए हैं क्योंकि बच्चे स्कूल जाने से परहेज कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि निजी वाहनों का आवागमन बढ़ने के चलते शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति रही।

Open in App
ठळक मुद्देकैब के आवागमन में वृद्धि के चलते अतिरिक्त यातायात कर्मियों की तैनाती करनी पड़ी।गुरुवार को शहर के मुख्य बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

कश्मीर घाटी में गुरुवार को स्थिति सामान्य होने के कुछ संकेत दिखे। श्रीनगर की सड़कों पर सुबह भीषण जाम की स्थिति रही और कुछ दुकानें भी खुलीं।

अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने के सरकार के निर्णय के बाद दो महीने से बंद स्कूलों को खोलने के प्रयास हालांकि अभी सफल नहीं हुए हैं क्योंकि बच्चे स्कूल जाने से परहेज कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि निजी वाहनों का आवागमन बढ़ने के चलते शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति रही।

उन्होंने कहा कि शहर में निजी वाहनों, ऑटो रिक्शा और एक जिले से दूसरे जिले तक जाने वाली कैब के आवागमन में वृद्धि के चलते अतिरिक्त यातायात कर्मियों की तैनाती करनी पड़ी। गुरुवार को शहर के मुख्य बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि कुछ दुकानें पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक खुली रहीं।

कश्मीर के मंडलायुक्त बसीर खान ने सोमवार को उपायुक्तों और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि घाटी के सभी सरकारी और निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरुवार तक और महाविद्यालय नौ अक्टूबर तक या इससे पहले खुल जाएं।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार विद्यालयों में परिस्थितियां सामान्य करने के पूरे प्रयास कर रही है, लेकिन अधिकतर अभिभावक सुरक्षा कारणों से अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे। अधिकारियों ने कहा कि घाटी में कहीं प्रतिबंध नहीं हैं, लेकिन आतंक प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरपाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?