लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कैद में लिए गए पूर्व आईएएस शाह फैसल को संतूर होटल के हिरासत केंद्र में स्थानांतरित किया गया

By भाषा | Updated: August 15, 2019 17:37 IST

फैसल को बुधवार रात उनके घर से होटल स्थानांतरित किया गया। फैसल को मंगलवार-बुधवार की रात दिल्ली हवाई अड्डे पर इस्तांबुल जाने से रोक दिया गया था और उन्हें श्रीनगर वापस भेजा गया जहां उन्हें लोक सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें श्रीनगर पहुंचने पर दोबारा पीएसए कानून के तहत हिरासत में लिया गया। फैसल ने घाटी की 80 लाख आबादी पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाने की आलोचना की थी।

कैद में लिए गए पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल को संतूर होटल में बनाए गए अस्थायी हिरासत केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।

उन्होंने बताया कि फैसल को बुधवार रात उनके घर से होटल स्थानांतरित किया गया। फैसल को मंगलवार-बुधवार की रात दिल्ली हवाई अड्डे पर इस्तांबुल जाने से रोक दिया गया था और उन्हें श्रीनगर वापस भेजा गया जहां उन्हें लोक सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती पूछताछ में फैसल ने बताया कि वह इस्तांबुल लंदन के लिए संपर्क उड़ान लेने जा रहे थे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व नौकरशाह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट पार्टी बनाई है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें श्रीनगर पहुंचने पर दोबारा पीएसए कानून के तहत हिरासत में लिया गया। फैसल ने घाटी की 80 लाख आबादी पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाने की आलोचना की थी। फैसल उन अंतिम नेताओं में हैं जिन्हे नजरबंद किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को केंद्र की ओर से जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने के फैसले के बाद हिरासत में लिया गया था।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने संवैधानिक बदलाव की पृष्ठभूमि में पिछले हफ्ते एहतियातन 20 नए संभावित उपद्रवियों को विमान के जरिये श्रीनगर से आगरा स्थानांतरित किया था। इनमें जम्मू-कश्मीर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिया कय्यूम भी शामिल हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया