लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद-370ः कटरा आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी, वंदेभारत एक्सप्रेस से उम्मीद जगी

By भाषा | Updated: October 4, 2019 20:35 IST

रेलवे अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी करने के बाद अगस्त और सितंबर महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई लेकिन नवरात्रि के दौरान इसमें सुधार हुआ है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि स्टेशन परिसर में बहुत कम शौचालय हैं।यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को संभालने के लिए प्रतीक्षालय कक्षों और अन्य सुविधाओं का विस्तार करना होगा।

जम्मू-कश्मीर से अगस्त महीने में अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को हटाने के बाद कटरा आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है लेकिन नवरात्रि और गुरुवार को शुरू हुई वंदेभारत एक्सप्रेस से यह स्थिति बदलने की उम्मीद है।

वंदेभारत एक्सप्रेस को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उम्मीद है कि इससे श्रद्धालुओं पर आश्रित यहां की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। रेलवे अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी करने के बाद अगस्त और सितंबर महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई लेकिन नवरात्रि के दौरान इसमें सुधार हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है लेकिन उनको संभालने के लिए मौजूदा आधारभूत संरचना संभवत: पर्याप्त नहीं है। अधिकारी ने कहा कि स्टेशन परिसर में बहुत कम शौचालय हैं जिनका परिचालन भुगतान कर इस्तेमाल के आधार पर किया जाता है।

उन्होंने इंगित किया कि यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को संभालने के लिए प्रतीक्षालय कक्षों और अन्य सुविधाओं का विस्तार करना होगा। हालांकि, वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले यात्रियों को घोड़ी उपलब्ध कराने वाले शकूर ने कहा कि अब तक उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं दिख रही है।

शकूर ने कहा, ‘‘ अगस्त महीने में श्रद्धालुओं के नहीं आने की वजह से मैं अपने गांव रियासी चला गया था और नवरात्रि से पहले ही यहां आया हूं। लोग आ रहे हैं लेकिन पिछले साल जैसी भीड़ नहीं है।’’ यहां के दुकानदार संजय सिंह ने कहा, ‘‘ अगस्त-सितंबर में स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन नवरात्रि से कारोबार की स्थिति बेहतर हुई है।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली से कटरा के बीच शुरू वंदेभारत एक्सप्रेस से अधिक श्रद्धालु यहां आएंगे। रेल अधिकारी ने बताया कि 51 रेलगाड़ियां जम्मू और 18 कटरा आती हैं जिनमें आठ का परिचालन दैनिक आधार पर होता है, हर साल नवरात्रि से पहले राज्य प्रशासन के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक होती है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह