लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः लोगों ने कहा- ‘एक झंडा, एक राष्ट्र, एक देश, एक संविधान!!’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 19:15 IST

कुछ लोगों ने ‘भारत एक है’ का हैशटैग चलाया जबकि अन्य ने ‘स्टैंड विद कश्मीर’ का हैशटैग चलाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सोमवार को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 को रद्द करने संबंधी संकल्प पेश करने के बाद ट्विटर पर मिलीजुली प्रतिक्रिया हुई।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने इसे ‘ऐतिहासिक’ कदम और ‘सच्ची कामयाबी’ बताया जो देश की एकता को और मजबूत करेगी।एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘‘ जम्मू कश्मीर अब भारत का अभिन्न अंग बन गया है। हर तरफ खुशी है।’’

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने पर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लोगों ने अपने विचार रखे। कई लोगों ने अनुच्छेद हटाने का समर्थन किया तो अन्य ने सरकार के कदम की आलोचना की।

कुछ लोगों ने ‘भारत एक है’ का हैशटैग चलाया जबकि अन्य ने ‘स्टैंड विद कश्मीर’ का हैशटैग चलाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सोमवार को राज्यसभा में अनुच्छेद 370 को रद्द करने संबंधी संकल्प पेश करने के बाद ट्विटर पर मिलीजुली प्रतिक्रिया हुई।

लोगों ने इसे ‘ऐतिहासिक’ कदम और ‘सच्ची कामयाबी’ बताया जो देश की एकता को और मजबूत करेगी। ट्विटर पर एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘एक झंडा, एक राष्ट्र, एक देश, एक संविधान!!’’ और ‘कश्मीर हमारा है’ का हैश टैग दिया।

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘‘ जम्मू कश्मीर अब भारत का अभिन्न अंग बन गया है। हर तरफ खुशी है।’’ उन्होंने भी ‘कश्मीर हमारा है’ का हैशटैग दिया। कई लोगों ने तिरंगे के साथ खुद की फोटो साझा की जबकि अन्य ने भारत के नक्शे की तस्वीर के साथ ‘अखंड भारत’ का हैशटैग दिया।

ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नाम ट्रेंड करने लगे। कुछ ने उन्हें 2024 के आम चुनाव में जीत की अग्रिम बधाई दे दी। असम में भाजपा की सरकार में वित्त मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘ सरदार पटेल ने भारत को जोड़ने की शुरुआत की थी जो उनके राज्य गुजरात से आने वाले दो लोगों--नरेंद्र मोदी और अमित शाह-- ने पूरी कर दी।’’

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को रद्द करना राजग सरकार की अहम उपलब्धि है। उन्होंने ‘भारत एक है’ का हैशटैग दिया है। सौरभ सिंह नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, ‘‘ भाजपा को 2024 का आम चुनाव जीतने पर बधाई। प्रिय राहुल गांधी 2029 के चुनाव की तैयारी करें क्योंकि 2024 का आम चुनाव जीतने की संभावना पर भी आपके सांसद गुलाम नबी आज़ाद ने पानी फेर दिया है।’’

उन्होंने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का हैशटैग दिया। प्रवीण कुमार नाम के शख्स ने लिखा, ‘‘ अगर आप मानते हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है तो कश्मीर के लोग हमारे भाई और बहन हैं! उनके लिए रूख अख्तियार करें। भारत के लोगों की जिम्मेदारी है कि वह किसी भी दुस्साहस/क्रूरता का विरोध करें।’’ उन्होंने ‘स्टैंड विद कश्मीर’ का हैशटैग दिया। 

टॅग्स :धारा ३७०अमित शाहनरेंद्र मोदीमोदी सरकारजम्मू कश्मीरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं