लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः अधिकारी रोज 20 लोगों के पास जाएं, समस्या के हल कर उनकी मदद करेंः मलिक

By भाषा | Updated: August 9, 2019 14:47 IST

उन्होंने जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेन्स की व्यवस्था करने को भी कहा है। जिन लोगों के बच्चे राज्य से बाहर हैं उनसे बात करने की सुविधा देने के लिए उपायुक्तों को जिला मुख्यालय में टेलीफोन हेल्पलाइन बनाने का निर्देश दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर के उपायुक्त कार्यालय का हेल्पलाइन नंबर 9419028242 और 9419028251 है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की बिक्री के लिए विशेष वैन लगाई गई हैं।अधिकारियों को मुनाफाखोरों और व्यापार में गलत तरीके अपनाने वालों पर नजर रखने को कहा गया है।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कश्मीर घाटी के उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे लोगों के पास जाएं और उनकी राशन,दवा और अन्य दैनिक जरूरतों की जानकारी लेकर उन्हें शीघ्रता से पूरा करें।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के बाद से मलिक रोजाना प्रशासन से हालात की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने गुरुवार रात सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने घाटी के जिलों में तैनात उपायुक्त और अन्य अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की राशन, दवा और अन्य जरूरतों की जानकारी लेकर उन्हें शीघ्रता से पूरी करने का निर्देश दिया। राज्यपाल ने उनसे कम से कम 20 परिवारों से मिलने और उनकी समस्या का हल करने को कहा।

प्रवक्ता ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की बिक्री के लिए विशेष वैन लगाई गई हैं। अधिकारियों को मुनाफाखोरों और व्यापार में गलत तरीके अपनाने वालों पर नजर रखने को कहा गया है। राज्यपाल ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे लोगों तक जाएं और पता लगाएं कि कहीं कोई ऐसा मरीज तो नहीं है जिसे त्वरित आधार पर चिकित्सा सेवा की जरूरत है।

उन्होंने जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एम्बुलेन्स की व्यवस्था करने को भी कहा है। जिन लोगों के बच्चे राज्य से बाहर हैं उनसे बात करने की सुविधा देने के लिए उपायुक्तों को जिला मुख्यालय में टेलीफोन हेल्पलाइन बनाने का निर्देश दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर के उपायुक्त कार्यालय का हेल्पलाइन नंबर 9419028242 और 9419028251 है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया