लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः राज्यपाल मलिक से मिले अजीत डोभाल, संवेदनशील इलाकों का दौरा किया, स्थानीय लोगों से मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 19:16 IST

प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मंगलवार से ही यहां मौजूद हैं और वह प्रदेश में जमीनी हकीकत का जायजा लेने आये थे। उन्होंने बताया कि डोवाल ने राज्यपाल के साथ मौजूदा हालात पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने लोगों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा, लोगों तक पहुंचने और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के महत्व पर जोर दिया।राज्यपाल ने प्रशासन द्वारा धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ ईद-उल-अज़हा मनाने के वास्ते लोगों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों पर भी चर्चा की। 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को यहां राजभवन में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ मुलाकात की। सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां इसकी जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मंगलवार से ही यहां मौजूद हैं और वह प्रदेश में जमीनी हकीकत का जायजा लेने आये थे। उन्होंने बताया कि डोवाल ने राज्यपाल के साथ मौजूदा हालात पर चर्चा की।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने लोगों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा, लोगों तक पहुंचने और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने प्रशासन द्वारा धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ ईद-उल-अज़हा मनाने के वास्ते लोगों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों पर भी चर्चा की। 

डोभाल ने श्रीनगर के संवेदनशील इलाकों का दौरा किया, स्थानीय लोगों से मिले

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को श्रीनगर के संवदेनशील इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों एवं सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की। डोभाल मंगलवार से जम्मू-कश्मीर में कैंप कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि एनएसए अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ईदगाह इलाके में गए और विभिन्न स्थानों पर रुक कर लोगों से बातचीत की।

बाद में उन्होंने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)से बातचीत की और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर शानदार काम करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। एनएसए ने जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के बाद लागू प्रतिबंधों के चलते आम जनता को कोई परेशानी न हो। डोभाल ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां का दौरा किया था और स्थानीय लोगों से बातचीत की थी। उन्होंने पुलिस और अर्धसैनिक बलों से भी संवाद किया था ताकि उनका मनोबल ऊंचा रहे। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरअजीत डोभालमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं