लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः कश्मीर में डोभाल, अनंतनाग और पुलवामा के लोगों से मिले, बातचीत की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2019 17:50 IST

सोशल मीडिया पर आये वीडियो में वह बाजार में भेड़ के दाम, वजन और उसके चारे आदि के बारे में लोगों से सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। एक युवा कारोबारी ने डोभाल को बताया कि उसने कारगिल के द्रास से यह भेड़ लाया। उसने उनसे पूछा, ‘‘ क्या आपको पता है कि द्रास कहां है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अनंतनाग में मवेशी कारोबारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कीडोभाल कुछ जवाब देते, उससे पहले अनंतनाग के उपायुक्त खालिद जहांगीर ने युवा कारोबारी से कहा कि जिस व्यक्ति से वह बात कर रहा है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।मुस्कुराते हुए डोभाल ने युवा कारोबारी की पीठ थपथपायी, उससे हाथ मिलाया और फिर वहां से आगे चल पड़े।

जम्मू कश्मीर में लोगों से मिलने-जुलने का कार्यक्रम जारी रखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल ईद से पहले शनिवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग पहुंचे और उन्होंने वहां मवेशी-कारोबारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। छह अगस्त से ही राज्य में डेरा डाले हुए डोभाल ने शुक्रवार को श्रीनगर के संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों एवं सुरक्षाकर्मियों से बातचीत की। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने कहा कि ईद पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है।

पांच अगस्त को केंद्र ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया था । अधिकारियों के अनुसार अनंतनाग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एक मवेशी बाजार में रूके। अनंतनाग आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है।

सोशल मीडिया पर आये वीडियो में वह बाजार में भेड़ के दाम, वजन और उसके चारे आदि के बारे में लोगों से सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। एक युवा कारोबारी ने डोभाल को बताया कि उसने कारगिल के द्रास से यह भेड़ लाया। उसने उनसे पूछा, ‘‘ क्या आपको पता है कि द्रास कहां है।’’

डोभाल कुछ जवाब देते, उससे पहले अनंतनाग के उपायुक्त खालिद जहांगीर ने युवा कारोबारी से कहा कि जिस व्यक्ति से वह बात कर रहा है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। मुस्कुराते हुए डोभाल ने युवा कारोबारी की पीठ थपथपायी, उससे हाथ मिलाया और फिर वहां से आगे चल पड़े।

शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अपने सहयोगियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ईदगाह गये थे और विभिन्न स्थानों पर रूककर लोगों से बातचीत की। बाद में उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों से बातचीत की एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने में शानदार काम करने पर उन्हें धन्यवाद दिया।

उससे पहले बुधवार को उन्हें फुटपाथ पर स्थानीय लोगों के साथ खाना खाते हुए देखा गया था। वैसे उस वक्त आसपास की दुकानें बंद नजर आ रही थीं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लोगों के मन में विश्वास बहाल करने के इरादे से घाटी में लोगों से मिल रहे हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरअजीत डोभालमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया