लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः गवर्नर मलिक ने कहा- राज्य की स्थिति संतोषजनक है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं

By भाषा | Updated: August 7, 2019 18:28 IST

प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल को सूचित किया गया कि कुल मिलाकर राज्य की स्थिति संतोषजनक है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है। राज्यपाल ने घाटी के जिलों के उपायुक्तों को अपने कर्मचारियों को अलग-अलग इलाकों का दौरा करने, लोगों की आवश्यकताओं का जायजा लेने और उनका तेजी से समाधान करने करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी चिंता दोहराई और प्रशासन को लोगों की वास्तविक जरूरतों पर उचित ध्यान देने की सलाह दी।राज्यपाल ने यह भी कहा कि अगर कश्मीर में पर्यटकों और अन्य लोगों को किसी भी तरह की परेशानी महसूस होती है।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और उन्हें बताया गया कि स्थिति कुल मिलाकर संतोषप्रद है।

राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों में राज्य के प्रस्तावित विभाजन के बाद, राज्यपाल ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राजभवन में एक बैठक में यह समीक्षा की।

प्रवक्ता ने बताया कि अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं, लोग बाजारों में दैनिक जरूरत की चीजें खरीदते देखे जा रहे हैं व बिजली और पानी की आपूर्ति भी संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि आवश्यक आपूर्ति की पर्याप्त उपलब्धता है।

प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल को सूचित किया गया कि कुल मिलाकर राज्य की स्थिति संतोषजनक है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई है। राज्यपाल ने घाटी के जिलों के उपायुक्तों को अपने कर्मचारियों को अलग-अलग इलाकों का दौरा करने, लोगों की आवश्यकताओं का जायजा लेने और उनका तेजी से समाधान करने करने का निर्देश दिया।

उन्होंने आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी चिंता दोहराई और प्रशासन को लोगों की वास्तविक जरूरतों पर उचित ध्यान देने की सलाह दी। राज्यपाल ने यह भी कहा कि अगर कश्मीर में पर्यटकों और अन्य लोगों को किसी भी तरह की परेशानी महसूस होती है तो उन्हें नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करना चाहिए या क्षेत्र के मजिस्ट्रेट के पास जाना चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि पर्यटकों और लोगों को हरसंभव मदद देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बैठक में राज्यपाल के सलाहकारों के विजय कुमार, के स्कंदन, फारूक खान और मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सलाहकार के के शर्मा को जम्मू क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए तैनात किया है। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया