लाइव न्यूज़ :

Article 370: क्या जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस पर फहरेगा तिरंगा?

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 14, 2019 16:52 IST

Article 370: Jammu Kashmir, India Independence Day, National Flag: ऐसा नहीं है कि राज्य में जिन स्थानों पर राज्य के अलग झंडे का इस्तेमाल हो रहा था उन्हें उतार दिया गया हो बल्कि भाजपा बहुल इलाकों में इसे फिलहाल उतारा जा चुका है लेकिन बाकी इलाकों में सरकारी निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में असमंजस की स्थिति में झंडे और निशान का हो रहा इस्तेमालस्पष्ट निर्देश न होने के कारण जम्मू-कश्मीर के झंडे का खुल कर हो रहा इस्तेमाल

Article 370: Jammu Kashmir, India Independence Day, National Flag: जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिए जाने के बाद भी राज्य के अपने अलग झंडे और निशान को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश न होने का परिणाम यह है कि इसका अभी भी खुल कर इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि कई स्थानों पर इसका प्रयोग बंद कर दिया गया है पर किसी सरकारी निर्देश की अनुपस्थिति में यह खुल कर इस्तेमाल हो रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में लगाए गए उन वाहनों में राज्य के झंडे को देखा जा सकता है जिनका इस्तेमाल स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण के बाद सलामी के लिए गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इस्तेमाल किया जाना है।

साथ में संलग्न इन फोटोग्राफ्स को गौर से देखें। ये सभी तस्वीरें राज्य सूचना विभाग द्वारा मुहैया करवाई गई हैं। 

ये तस्वीरें स्वतंत्रता दिवस समारोहों की रिहर्सल की हैं। यह करीब सात जिलों तथा नव गठित लद्दाख यूटी के लेह में हो रही रिहर्सल की तस्वीरें हैं। इन रिहर्सलों में उन वाहनों को ध्यान से देखें। इन पर एक ओर अगर तिरंगा फहरा रहा है तो दूसरी ओर अभी भी राज्य का अपना झंडा लगा हुआ है। श्रीनगर, कुलगाम और कठुआ की रिहर्सलों में शामिल वाहनों में यह स्पष्ट तौर पर दिख रहा है।

हालांकि लद्दाख अब अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा चुका है। उसके स्वतंत्रता समारोह की रिहर्सल में शामिल वाहन पर सिर्फ तिरंगा है लेकिन वाहन पर आगे की ओर राज्य का निशान अभी वहीं पर है। यह बात अलग है कि उधमपुर, सांबा, रामबन तथा किश्तवाड़ की रिहर्सल की तस्वीरों में दिखने वाले वाहनों पर से राज्य के झंडे को उतारा जा चुका है।

ऐसा भी नहीं है कि राज्य में जिन स्थानों पर राज्य के अलग झंडे का इस्तेमाल हो रहा था उन्हें उतार दिया गया हो बल्कि भाजपा बहुल इलाकों में इसे फिलहाल उतारा जा चुका है लेकिन बाकी इलाकों में सरकारी निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। 

दरअसल इसके प्रति कोई सरकारी निर्देश जारी नहीं किया गया है कि राज्य के झंडे और निशानों का इस्तेमाल कब से वर्जित होगा। 

जानकारी के लिए 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने और उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से ही राज्य के संविधान, झंडे और निशान के इस्तेमाल को खत्म कर दिया गया था। जबकि 31 अक्तूबर को ही राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना है।

संसद में प्रस्ताव के पारित होते ही सबसे पहले भाजपा के नेता और विधानसभा स्पीकर निर्मल सिंह ने अपने सरकारी वाहन से राज्य के झंडे को उतार दिया था। पर बाकी कई वाहनों पर इसे कश्मीर में अभी भी देखा जा सकता है। 

जम्मू में इसका इस्तेमाल न के ही बराबर है। ऐसे में सवाल यह भी है कि कल जब राज्यपाल सत्यपाल मलिक श्रीनगर के शेरे कश्मीर स्टेडियम में तथा अन्य सलाहकार और अधिकारी स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण के उपरांत गार्ड निरीक्षण करेंगें तो क्या उनके वाहन पर राज्य का निशान व झंडा होगा या नहीं?

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरइंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया