लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा-अनुच्छेद 370 पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पीसीआर को सूचना दें

By भाषा | Updated: August 20, 2019 17:01 IST

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने नागरिकों से इस तरह के लोगों के बारे में पीसीआर जम्मू टेलीफोन नंबर 0191-2542001, 2542000, 2560401, 2544581 और हेल्पलाइन नंबर 2560244 तथा 100 नंबर पर सूचना देने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि नागरिक नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस चौकी से भी संपर्क कर सकते हैं।तैनात कर्मियों को ऐसे तत्वों के खिलाफ देर किये बिना तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उ

जम्मू कश्मीर पुलिस ने लोगों से अफवाह या दुर्भावनापूर्ण विषय-वस्तु फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना देने की अपील की है।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने नागरिकों से इस तरह के लोगों के बारे में पीसीआर जम्मू टेलीफोन नंबर 0191-2542001, 2542000, 2560401, 2544581 और हेल्पलाइन नंबर 2560244 तथा 100 नंबर पर सूचना देने का अनुरोध किया है।

अधिकारियों ने कहा कि नागरिक नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस चौकी से भी संपर्क कर सकते हैं, जहां तैनात कर्मियों को ऐसे तत्वों के खिलाफ देर किये बिना तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अखनूर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और अफवाह फैलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी तरह, फेसबुक पर दुर्भावनापूर्ण संदेश फैलाने को लेकर राजौरी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसने कथित तौर पर अफवाह फैलाई थी, जिसके चलते यहां लोगों में दहशत फैल गई थी।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तेजिंदर सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उसने शहर में रविवार को अफवाह फैलाई थी जिसके चलते पेट्रोल पंपों के बाहर भारी भीड़ लग गई थी। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं