लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः राहुल को दिया गया आमंत्रण महज प्रचार का एक जरिया था और उसमें कभी, कोई गंभीरता थी ही नहीं

By भाषा | Updated: August 14, 2019 12:43 IST

यूपीए सरकार के पूर्व वित्त मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर निशाना साधा। सत्यपाल मलिक केवल प्रचार का काम कर रहे हैं। वह केवल बकवास की बातें कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम के अनुसार, यह कहना बिल्कुल गलत है कि राज्य के दौरे के लिए राहुल गांधी ने शर्तें रखी हैं।पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि राहुल ने केवल सैनिकों सहित सभी लोगों से मिलने की छूट मांगी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का दौरा करने के लिए राहुल गांधी को दिया गया उनका आमंत्रण महज प्रचार का एक जरिया था और उसमें कभी, कोई गंभीरता थी ही नहीं।

चिदंबरम के अनुसार, यह कहना बिल्कुल गलत है कि राज्य के दौरे के लिए राहुल गांधी ने शर्तें रखी हैं। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि राहुल ने केवल सैनिकों सहित सभी लोगों से मिलने की छूट मांगी है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का राहुल गांधी के लिए आमंत्रण कभी भी गंभीर आमंत्रण नहीं था। यह प्रचार का महज एक जरिया था। यह कहना कि राहुल गांधी ने शर्तें रखी हैं, बिल्कुल बकवास है। राहुल गांधी ने सैनिकों सहित सभी से मिलने की छूट मांगी है। यह शर्त रखना कैसे हुआ?’’

उन्होंने पूछा कि क्या कोई आगंतुक व्यक्ति विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलने और सैनिकों के कल्याण के बारे में पूछने की छूट नहीं मांग सकता? मलिक ने राज्य के दौरे से पहले ‘शर्तें’ रखने के लिए मंगलवार को राहुल गांधी की आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने विपक्षी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को लाने की मांग कर अशांति पैदा करने की कोशिश की।

गौरतलब है कि गांधी ने कश्मीर में हिंसा होने संबंधी टिप्पणी की थी, जिसके बाद मलिक ने सोमवार को कहा था कि वह घाटी का दौरा करने और जमीनी स्थिति का मुआयना करने के लिए उन्हें (राहुल को) लाने की खातिर विमान भेजेंगे। राज्यपाल ने एक बयान में कहा था कि गांधी ने यात्रा के लिए मुख्यधारा के नजरबंद नेताओं से मिलने समेत कई शर्तें रखी हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पी चिदंबरमराहुल गांधीजम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया