लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 पर रार जारी, जैसे को तैसा, अब डीटीसी ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा रद की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 15:04 IST

डीटीसी के एक बयान में कहा गया है, ‘‘ दिल्ली-लाहौर बस सेवा निलंबित करने के पाकिस्तान के फैसले के आलोक में डीटीसी 12 अगस्त से (दिल्ली से लाहौर के लिए) बस भेजने में समर्थ नहीं है।’’ पाकिस्तान के पर्यटन विभाग ने शनिवार को टेलीफोन करके डीटीसी को सोमवार से बस सेवा निलंबित करने की सूचना दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को इस मैत्री बस सेवा को सोमवार से निलंबित करने का ऐलान किया था। लाहौर के लिए आखिरी बस शनिवार सुबह को दिल्ली से रवाना हुई थी जिसमें दो यात्री थे।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा सोमवार को रद्द कर दी। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के बाद इस बस सेवा को बंद करने का फैसला किया था।

पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को इस मैत्री बस सेवा को सोमवार से निलंबित करने का ऐलान किया था। निगम के अधिकारी ने बताया कि डीटीसी की एक बस सोमवार को सुबह छह बजे लाहौर के लिए रवाना होने वाली थी लेकिन पाकिस्तान के बस सेवा निलंबित करने के निर्णय के कारण वह बस रवाना नहीं हुई।

डीटीसी के एक बयान में कहा गया है, ‘‘ दिल्ली-लाहौर बस सेवा निलंबित करने के पाकिस्तान के फैसले के आलोक में डीटीसी 12 अगस्त से (दिल्ली से लाहौर के लिए) बस भेजने में समर्थ नहीं है।’’ पाकिस्तान के पर्यटन विभाग ने शनिवार को टेलीफोन करके डीटीसी को सोमवार से बस सेवा निलंबित करने की सूचना दी थी।

लाहौर के लिए आखिरी बस शनिवार सुबह को दिल्ली से रवाना हुई थी जिसमें दो यात्री थे। वापसी में उसी दिन वह बस 19 यात्रियों को लेकर शाम को दिल्ली पहुंची थी। रविवार को बस नहीं चली थी। दिल्ली-लाहौर बस सेवा पहली बार फरवरी 1999 में शुरू हुई थी लेकिन 2001 में हुए संसद पर आतंकवादी हमले के बाद इसे निलंबित कर दिया गया था।

जुलाई, 2003 में यह फिर शुरू हुई थी। इस साल फरवरी में पुलवामा आतंकवादी हमले और फिर जवाब में बालाकोट हवाई हमले के बाद दोनों देशों के संबंध खराब होने के बाद यह बस सेवा वैसे तो चलती रही लेकिन उसमें बहुत कम यात्री होते थे। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)मोदी सरकारजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे