लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद-370ः जम्मू-कश्मीर बीडीसी चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, ऐतिहासिक कदम

By भाषा | Updated: October 8, 2019 20:52 IST

भाजपा प्रवक्ता प्रिया सेठी ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के साथ ही अनुसूचित जातियों के लिए भी आबादी के अनुसार बीडीसी सीटें आरक्षित की गई हैं और केवल मोदी सरकार की वजह से यह हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिला आरक्षण राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया स्वागतयोग्य एवं ऐतिहासिक कदम है।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि राज्य की 316 बीडीसी में 310 बीडीसी के लिए 24 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। 18 अनुसूचित जातियों के लिए और सात अनुसूचित जातियों की महिलाओं लिए आरक्षित है।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में होने वाले प्रखंड विकास परिषद (बीडीसी) के चुनाव ऐतिहासिक हैं क्योंकि अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण यहां भी लागू किया गया है।

भाजपा प्रवक्ता प्रिया सेठी ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के साथ ही अनुसूचित जातियों के लिए भी आबादी के अनुसार बीडीसी सीटें आरक्षित की गई हैं और केवल मोदी सरकार की वजह से यह हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिला आरक्षण राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया स्वागतयोग्य एवं ऐतिहासिक कदम है।

उल्लेखनीय है कि राज्य की 316 बीडीसी में 310 बीडीसी के लिए 24 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। इनमें 78 महिलाओं के लिए, 48 अनुसूचित जनजातियों के लिए, 21 अनुसूचित जनजातियों की महिलाओं के लिए, 18 अनुसूचित जातियों के लिए और सात अनुसूचित जातियों की महिलाओं लिए आरक्षित है।

इस प्रकार कुल 172 बीडीसी आरक्षित हैं। सेठी ने जम्मू-कश्मीर के पंचों और सरपंचों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने नवंबर 2012 में बीडीसी चुनाव कराने के आदेश दिए लेकिन अंतिम समय में इसे स्थगित कर दिया। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन