लाइव न्यूज़ :

उप्र में ऑनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 2, 2021 15:48 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर अपराध शाखा की नोएडा की टीम ने फर्जी आईडी बनाकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन के माध्यम से ठगी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड, दो फर्जी आधार कार्ड तथा दो डेबिट कार्ड बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक (साइबर अपराध) डॉक्टर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 19 मार्च को सुरेंद्र पाल सिंह निवासी मेरठ ने नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था, कि गाजियाबाद /नोएडा क्षेत्र में अमेजॉन की कैंसिल प्रोडक्ट को पिकअप करने की उनकी एजेंसी है। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा सुरेंद्र पाल की कंपनी का काम्पआईडी का दुरुपयोग कर अमेजॉन पर फर्जी ऑर्डर पिकअप दिखाकर मेरे व कंपनी के साथ लाखों की धोखाधड़ी की गई है। सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज राजकुमार, अरविंद कुमार तथा सीताराम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया है, कि उन लोगों ने वर्चुअल नंबर के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर, अमेजॉन पर फर्जी नामों से अकाउंट बनाए थे, एवं उन्ही अकाउंटो के माध्यम से अमेजॉन पर प्रीपेड आर्डर प्लेस करते थे। बाद में उन प्रोडक्ट को डिफेक्टिव या पसंद ना आना दर्शा कर आर्डर को निरस्त कर देते थे। उसके बाद अपने डिलीवरी ब्वॉय साथियों के साथ मिलकर प्रोडक्ट बदलकर रिटर्न ऑर्डर पिकअप डन दिखाकर पैसा वापस अपने खाते में ले लेते थे। प्राप्त किए गए प्रोडक्ट को ये लोग दिल्ली एनसीआर की विभिन्न दुकानों पर कम दामों में बेच देते थे। उन्होंने बताया कि इस गैंग के दो अभियुक्तों को 26 जुलाई को साइबर क्राइम ने गिरफ्तार किया था और उनके 120 खाते को सीजकर करीब 26 लाख रुपये अकाउंट में फ्रिज किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़ी बुराई के आगे छोटी भी अच्छी लगने लगती है!

क्राइम अलर्टडिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी की घटनाएं क्यों नहीं थम रहीं?

भारतसाइबर क्राइम के खिलाफ खुला मोर्चा, ठगी से आजादी का गृह मंत्री ने किया ऐलान 

क्राइम अलर्टक्या है आई4सी प्रणाली?, साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, हर 37 सेकंड में एक व्यक्ति शिकार और 60 मिनट  में 100 लोग शिकार?

क्राइम अलर्टसाइबर गैंग के 600 व्हाट्सएप ग्रुप बैन, 12 गिरफ्तार?, शेयर बाजार में निवेश करने वाले 1.5 लाख लोग सेफ?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष