लाइव न्यूज़ :

विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ और गंगोत्री धामों के दर्शन किए थलसेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत, पूजा के बाद सीधे आर्मी कैंप हरसिल पहुंचे

By भाषा | Updated: September 19, 2019 20:07 IST

जनरल रावत परिवार के साथ सुबह सेना के हेलीकॉप्टर से चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम पहुंचे। हैलीपैड पर उतरने के बाद वह सेना के अधिकारियों के साथ बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंचे और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबदरीनाथ के बाद सेनाध्यक्ष रावत हरसिल हैलीपैड पहुंचे जहां से वह सेना के वाहन द्वारा गंगोत्री धाम पहुंचे।गंगा घाट व गंगा मंदिर में पत्नी के साथ मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की।

थलसेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने गुरुवार को उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ और गंगोत्री धामों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

जनरल रावत परिवार के साथ सुबह सेना के हेलीकॉप्टर से चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम पहुंचे। हैलीपैड पर उतरने के बाद वह सेना के अधिकारियों के साथ बदरीनाथ मंदिर परिसर पहुंचे और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। बदरीनाथ के बाद सेनाध्यक्ष रावत हरसिल हैलीपैड पहुंचे जहां से वह सेना के वाहन द्वारा गंगोत्री धाम पहुंचे और गंगा घाट व गंगा मंदिर में पत्नी के साथ मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की।

गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारी संजीव सेमवाल ने बताया कि इस दौरान जनरल रावत ने मां गंगा को पुष्प, नारियल, श्रृंगार व दक्षिणा भेंट कर राष्ट्र की शक्ति, पराक्रम, वैभव व कुशलता की कामना की। मंदिर के दर्शनों के बाद जनरल रावत ने गंगोत्री में स्वामी सुंदरानंद द्वारा स्थापित की गई तपोवन हिरण्यगर्भ आर्ट गैलरी एवं योग-ध्यान केंद्र का भी अवलोकन भी किया।

आर्ट गैलरी में लगी हिमालय की सैंकड़ों दुर्लभ तस्वीरों को देखने के बाद वह मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा गांव पहुंचे। वहां से वह धराली स्थित कल्प केदार मंदिर के दर्शन कर सीधे आर्मी कैंप हरसिल पहुंचे। जनरल रावत ने कल केदारनाथ भगवान के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की थी। कल उन्होंने जोशीमठ में रात्रि विश्राम किया था। 

टॅग्स :भारतीय सेनाबिपिन रावतकेदारनाथउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं