सहारनपुर दंगा: समय से पहले रिहा हुए चंद्रशेखर 'रावण', बीजेपी को लिया आड़े हाथों

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 14, 2018 06:00 AM2018-09-14T06:00:46+5:302018-09-14T07:19:38+5:30

साल 2017 में सहारनपुर में जातीय दंगे फैलाने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासूका) के तहत जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद 'रावण' देर रात रिहा कर दिया गया है।

Army Chief Chandrashekhar alias Rava Uttar Pradesh government ordered his early release | सहारनपुर दंगा: समय से पहले रिहा हुए चंद्रशेखर 'रावण', बीजेपी को लिया आड़े हाथों

फाइल फोटो

साल 2017 में सहारनपुर में जातीय दंगे फैलाने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासूका) के तहत जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद 'रावण' देर रात रिहा कर दिया गया है। योगी सरकार चंद्रशेखर उर्फ रावण को समय से पहले रिहा किया है।

 सहारनपुर की जेल रिहाई के तुरंत बाद चंद्रशेखर आजाद ने सभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. रावण ने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराना है।  रावण को गुरुवार रात 2:30 बजे जेल से रिहा किया गया है।

रावण को पहले एक नवंबर को रिहा किया जाना था। लेकिन यूपी सरकार ने  प्रेस विज्ञप्ति में जारी करते हुए कहा कि चंद्रशेखर उर्फ रावण की माता के प्रत्यावेदन एवं वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सहानुभूति पूर्वक समय पूर्व रिहाई का निर्णय लिया गया है।



बता दें कि रावण को 1 नवंबर, 2018 तक जेल में रहना था लेकिन अब उन्हें जल्‍द ही रिहा किया गया है। 2017 के सहारनपुर दंगों में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी चंद्रशेखर पर जातीय दंगे फैलाने का आरोप था।  लेकिन बाद में उन्हें इलाहाबाद हाइकोर्ट से जमानत मिल गई थी।  राज्य सरकार ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया।

Web Title: Army Chief Chandrashekhar alias Rava Uttar Pradesh government ordered his early release

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे