लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल खुलेआम दे रहा हथियारों की ट्रेनिंग, कहा-राष्ट्र विरोधी तत्वों और लव जिहाद से निपटने के लिए दी जाती है

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 27, 2018 12:12 IST

ट्रेनिंग के संबंध में बजरंग दल के जिला संयोजक देवी सिंह सोंधिया ने बताया है कि ये एक रूटीन कैंप हैं, और इस तरह के कैंप हर साल आयोजित किए जाते हैं।

Open in App

भोपाल, 27 मईः बजरंग दल इस समय अपने कार्यकर्ताओं को हथियारों की ट्रेनिंग दे रहा है। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ने एक आर्म ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया है, जिसमें  युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसका मकसद देश विरोधी तत्वों और लव जिहाद का निपटान करने के लिए बताया जा रहा है। हालांकि राजगढ़ में जहां ट्रेनिंग दी जा रही है वहां प्रशासन ने अनुमित दी है या नहीं इसका पता नहीं चल सका है।  ट्रेनिंग के संबंध में बजरंग दल के जिला संयोजक देवी सिंह सोंधिया ने बताया है कि ये एक रूटीन कैंप हैं, और इस तरह के कैंप हर साल आयोजित किए जाते हैं। कैंप में ट्रेनिंग राष्ट्र विरोधी तत्वों और लव जिहाद से निपटने के लिए दी जाती है।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब बजरंग दल अपने कार्यकर्ताओं को हिंदुओं की रक्षा के नाम पर खुलेआम हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है। 2016 में भी बजरंग दल ने अयोध्या में एक ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया था, जिसमें कार्यकर्ताओं को राइफल, तलवार और लाठियां चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। इसके बाद भगवा संगठन के 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द में खलल डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। 

वहीं, पिछले साल मई में अयोध्या के के बाद नोएडा में भी इसी तरह का कैंप लगाकर लोगों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई थी। बजरंग दल ने नोएडा के सैक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सैल्फ डिफैंस का कैंप आयोजित किया गया था, जहां युवकों और बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए थे। ट्रेनिंग के दौरान जूडो-कराटे के अलावा तलवारबाजी की भी ट्रेनिंग दी गई थी। हालांकि यह ट्रेनिंग कैंप अयोध्या के ट्रेनिंग कैंप से कुछ अलग था। 

मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जिला संयोजक महेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :बजरंग दलमध्य प्रदेशलव जिहाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत