परमबीर सिंह देश छोड़ कर भाग गए हैं? जांच एजेंसियों को शक, महाराष्ट्र के गृह मंत्री बोले- लुकआउट सर्कुलर किया है जारी

By विनीत कुमार | Published: September 30, 2021 08:59 PM2021-09-30T20:59:35+5:302021-09-30T21:06:33+5:30

परमबीर सिंह के देश छोड़कर भागने की अटकलें लगाई जा रही हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप पाटिल ने इस संबंध में कहा है कि उन्होंने भी ऐसा सुना है और उनकी तलाश जारी है।

Antilia bomb scare case Param Bir Singh fled country suspect Investigating agencies | परमबीर सिंह देश छोड़ कर भाग गए हैं? जांच एजेंसियों को शक, महाराष्ट्र के गृह मंत्री बोले- लुकआउट सर्कुलर किया है जारी

परमबीर सिंह के देश छोड़कर भागने की अटकलें (फाइल फोटो)

Highlightsमुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के देश छोड़कर भागने की अटकलेंमहाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने भी गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार परमबीर सिंह की तलाश कर रही है।मई के पहले हफ्ते में छुट्टी पर गए थे परमबीर सिंह, इसके बाद अगस्त में छुट्टी बढ़ाने की उन्होंने मांग की थी।

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के देश छोड़कर भागने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, एंटीलिया और मनसुख हिरेन हत्या मामले की जांच कर रही एनआईए ने परमबीर सिंह को पूछताछ के लिए कई बार समन भेजा है, लेकिन उन्हें अब तक समन नहीं पहुंचा है।

बहरहाल, जारी अटकलों के बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार परमबीर सिंह की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर परमबीर सिंह ने देश छोड़ा है तो ये अच्छी बात नहीं है।

दक्षिण मुंबई में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पाटिल ने कहा, 'हम उनके ठिकाने की तलाश कर रहे हैं।' यह पूछे जाने पर कि क्या परमबीर सिंह ने देश छोड़ दिया है, पाटिल ने कहा, 'मैंने ऐसा कुछ सुना है लेकिन एक सरकारी कर्मचारी के रूप में वह हमें बताए बिना देश नहीं छोड़ सकते। हमने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है और अगर वह चले गए तो यह अच्छा नहीं है।'

परमबीर सिंह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर गए थे छुट्टी पर

परमबीर सिंह स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए 7 मई को डीजी होमगार्ड के पद से छुट्टी पर चले गए थे। वह मुंबई से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपनी छुट्टी बढ़ा दी। 

इस बीच कहा जा रहा है कि परमबीर रूस भाग गए हैं। बता दें कि एंटीलिया बम मामले में समन जारी होने के बाद परमबीर सिंह 7 अप्रैल को एनआईए के सामने पेश हुए थे। 

इससे पहले 17 मार्च को परमबीर सिंह का ट्रांसफर होम गार्ड डिपार्टमेंट में कर दिया गया था। उन्होंने 22 मार्च को अपना पद संभाला था और 4 मई तक ऑफिस गए थे।

सूत्रों के अनुसार अगस्त के दूसरे सप्ताह के आसपास परमबीर सिंह ने छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने 29 अगस्त तक की छुट्टी मांगी। हालांकि, तब से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। एनआईए के अधिकारियों ने भी अगस्त के दूसरे सप्ताह में सिंह को तलब किया लेकिन वे नहीं मिले।

इस बीच मार्च में गठित सेवानिवृत्त जस्टिस केयू चांदीवाल की एक सदस्यीय समिति ने भी परमबीर सिंह को कम से कम चार बार आने और गवाही देने के लिए तलब किया। ये आयोग परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जांच कर रहा है।

Web Title: Antilia bomb scare case Param Bir Singh fled country suspect Investigating agencies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे