नाराज चल रहे महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार को मिला मनपसंद मंत्रालय, संभाला कार्यभार

By भाषा | Published: January 10, 2020 07:47 PM2020-01-10T19:47:06+5:302020-01-10T19:47:06+5:30

पिछले रविवार को महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्रिमंडल के आवंटन में वडेट्टीवार को अन्य पिछड़ा वर्ग और सामाजिक और आर्थिक पिछड़ा वर्ग विभाग सहित साल्ट पैन विभाग दिया गया था। चंद्रपुर से विधायक वडेट्टीवार को राहत और पुनर्वास मंत्रालय भी दिया जाना था जो कांग्रेस के खाते में था।

Annoyed Maharashtra Congress leader Vijay Vadettivar gets a favorite ministry, takes charge | नाराज चल रहे महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार को मिला मनपसंद मंत्रालय, संभाला कार्यभार

उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास विभाग पहले कांग्रेस के खाते में था और जब मंत्रालयों का बंटवारा हुआ तब वह शिवसेना को दे दिया गया था।

Highlightsयह मंत्रालय न मिलने से नाराज वडेट्टीवार मंत्रिपद का कार्यभार संभालने से कतरा रहे थे।अब उन्हें राहत और पुनर्वास मंत्रालय दे दिया गया है।

मनपसंद मंत्रालय न मिलने से कई दिनों से नाराज चल रहे महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार को एक महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया गया जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को अपने मंत्रालयों का कार्यभार संभाल लिया।

पिछले रविवार को महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्रिमंडल के आवंटन में वडेट्टीवार को अन्य पिछड़ा वर्ग और सामाजिक और आर्थिक पिछड़ा वर्ग विभाग सहित साल्ट पैन विभाग दिया गया था। चंद्रपुर से विधायक वडेट्टीवार को राहत और पुनर्वास मंत्रालय भी दिया जाना था जो कांग्रेस के खाते में था।

यह मंत्रालय न मिलने से नाराज वडेट्टीवार मंत्रिपद का कार्यभार संभालने से कतरा रहे थे। अब उन्हें राहत और पुनर्वास मंत्रालय दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास विभाग पहले कांग्रेस के खाते में था और जब मंत्रालयों का बंटवारा हुआ तब वह शिवसेना को दे दिया गया था।

उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि वडेट्टीवार को राहत और पुनर्वास विभाग मिलने वाला था लेकिन “छपाई की गलती” के कारण सूची में केवल भूकंप पुनर्वास विभाग ही लिखा गया। 

Web Title: Annoyed Maharashtra Congress leader Vijay Vadettivar gets a favorite ministry, takes charge

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे