लाइव न्यूज़ :

अनिल कपूर ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे

By भाषा | Updated: December 24, 2021 12:06 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन ‘वॉर’ के लिए मशहूर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी, कुर्बानी और देशभक्ति को दिखाती है।

ऋतिक रोशन (47) ने अनिल कपूर के इस फिल्म से जुड़ने की खबर सोशल मीडिया पर ऐसे दिन साझा की जब फिल्म जगत में लंबी पारी खेल चुके अभिनेता अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक ने कहा कि वह अपने आदर्श अनिल कपूर के साथ काम करने को उत्साहित हैं।

उन्होंने अनिल कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आज एक ऐसे व्यक्ति का जन्मदिन है जो हर गुजरते दिन के साथ युवा होते जा रहे हैं।

‘फाइटर’ आनंद और ऋतिक रोशन की साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले ये दोनों ‘बैंग बैंग’ और ‘वॉर’ में काम कर चुके हैं। यह फिल्म 26 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस