रातभर टीवी चलने से क्रोधित व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की
By भाषा | Published: August 29, 2021 11:28 PM2021-08-29T23:28:45+5:302021-08-29T23:28:45+5:30
घर में रात भर टीवी चलने से क्रोधित 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। पुणे पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पत्नी ने सात महीने पहले लड़की को जन्म दिया था इसलिए वह युवती को पिछले कई महीनों से प्रताड़ित कर रहा था और रात भर टीवी चलने से नाराज होकर उसने शनिवार की सुबह अपनी 20 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। शिरगांव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना यहां मावल तहसील के चांदीवाड़ी में हुई। उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद आरोपी योगेश जाधव भाग निकला था लेकिन उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।