केरल के बाद आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी, सैकड़ों गांववालों को किया गया स्थानांतरित

By भाषा | Published: August 21, 2018 02:01 AM2018-08-21T02:01:48+5:302018-08-21T02:01:48+5:30

आंध्र प्रदेश के कृष्णा और गुंटूर जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण राज्य की दूसरी अहम नदी कृष्णा उफान पर है। अभी तक दो जिलों में 28 गांव जल स्तर बढ़ने से प्रभावित हुए हैं।

andhra pradesh high alert, godavari and krishna river in spate | केरल के बाद आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी, सैकड़ों गांववालों को किया गया स्थानांतरित

केरल के बाद आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी, सैकड़ों गांववालों को किया गया स्थानांतरित

अमरावती, 21 अगस्त: आंध्र प्रदेश में बारिश के बाद गोदावरी और कृष्णा नदियां उफान पर हैं जिससे सरकारी तंत्र हाई अलर्ट पर है और नदी किनारे रह रहे सैकड़ों गांववालों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है जबकि कई गांव डूब गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की खबर नहीं है। 

आंध्र प्रदेश के कृष्णा और गुंटूर जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण राज्य की दूसरी अहम नदी कृष्णा उफान पर है। अभी तक दो जिलों में 28 गांव जल स्तर बढ़ने से प्रभावित हुए हैं और सैकड़ों गांववालों से स्थान खाली करा लिया गया है।  अधिकारियों ने बताया कि दो जिलों में सैकड़ों एकड़ में फैली फसलें नष्ट हो गईं। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने वर्षा से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से बात की और उनसे हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा।

बता दें कि केरल में अभी 100 साल की सबसे भीषण बाढ़ आई है। केरल बारिश और बाढ़ की भयानक त्रासदी से गुजर रहा है। रविवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 और लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ पिछले 10 दिनों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संक्या 210 हो गई है। कुल मरने वालों की संख्या 350 के पार हो गई है। पूरे देश से केरल को सहयोग दिया जा रहा है। हालांकि अभी केरल में अब हालात पहले से बेहतर है। 

Web Title: andhra pradesh high alert, godavari and krishna river in spate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे