आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव: जगनमोहन रेड्डी प्रचंड बहुमत से बनेंगे मुख्यमंत्री, वाईएसआर कांग्रेस ने बताई तारीख

By रजनीश | Published: May 23, 2019 01:51 PM2019-05-23T13:51:50+5:302019-05-23T13:51:50+5:30

आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना का काम जारी है। यहां बहुमत आंकड़ा 88 सीटों का है। इस तरह वाईएसआर कांग्रेस स्‍पष्‍ट बहुमत की ओर बढ़ रही है।

Andhra Pradesh assembly elections Jaganmohan Reddy become chief minister YSR Congress | आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव: जगनमोहन रेड्डी प्रचंड बहुमत से बनेंगे मुख्यमंत्री, वाईएसआर कांग्रेस ने बताई तारीख

जगन ने पिछले 14 महीने के अंदर 3,640 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा आंध्र प्रदेश के अंदर की।

लोकसभा चुनाव 2019 के साथ ही चार राज्यों आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी संपन्‍न हुए हैं। सभी विधानसभा चुनाव के नतीजे भी 23 मई को आ रहे हैं। आंध्र प्रदेश के चुनावी नतीजों के रुझान को देखें तो 175 विधानसभा सीट वाले इस राज्य में जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस को 152 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। जबकि नायडू की पार्टी टीडीपी केवल 30 सीटों पर ही आगे चल रही है। इस बीच वाईएसआर कांग्रेस ने कहा कि जगनमोहन 30 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

ऐसे में जगनमोहन रेड्डी का वह मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा होता हुआ दिख रहा जिसके चलते वह कांग्रेस से अलग हुए थे। जगन ने पिछले 14 महीने के अंदर 3,640 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा आंध्र प्रदेश के अंदर की और लोगों के सामने टीडीपी के खिलाफ अपनी बातें रखी। इसी के साथ ईवीएम को लेकर लगातार सवाल उठाने वाले और लोकसभा चुनाव के बाद विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास में लगे रहे आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) नेता चंद्रबाबू नायडू की सीएम की कुर्सी जाना भी लगभग तय है। 

आंध्र प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना का काम जारी है। यहां बहुमत आंकड़ा 88 सीटों का है। इस तरह वाईएसआर कांग्रेस स्‍पष्‍ट बहुमत की ओर बढ़ रही है। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू शुरुआती रुझान में कुप्पम विधानसभा क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं। वाईएसआर कांग्रेस के जगनमोहन रेड्डी पुलीवेंदुला विधानसभा क्षेत्र में दो हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

Web Title: Andhra Pradesh assembly elections Jaganmohan Reddy become chief minister YSR Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे