लाइव न्यूज़ :

संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा के लिए राज्यों के प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे अमित शाह

By भाषा | Updated: June 13, 2019 03:18 IST

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों और महासचिवों की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के कार्यक्रम सहित ब्यौरे को अंतिम रूप देना है।

Open in App

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों और महासचिवों की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक का उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के कार्यक्रम सहित ब्यौरे को अंतिम रूप देना है। संगठनात्मक चुनाव की इस प्रक्रिया के तहत आगे चल कर पार्टी के नये अध्यक्ष का भी चुनाव हो सकेगा।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव पूरा होने में कई महीने का वक्त लग सकता है और तब तक शाह इसके अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं। शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल वाली सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में पार्टी की इकाइयों में बूथ स्तर से ऊपर के संगठनात्मक चुनावों और सदस्यता अभियान के कार्यक्रम पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद ही नये पार्टी अध्यक्ष का चुनाव हो सकेगा, जो अक्टूबर- नवंबर महीने तक जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड (इसकी निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था) इस अवधि के लिए एक नये अध्यक्ष को नियुक्त कर सकता है। हालांकि, यह बहुत हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि अब शाह इस कार्य को कैसे जारी रखना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि भाजपा शासित तीन राज्यों- हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र- में विधानसभा चुनाव इस साल के आखिर में होने हैं, ऐसे में पार्टी उन्हें यह जिम्मेदारी निभाते रहने को कह सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश के नेताओं के साथ बृहस्पतिवार की बैठक में शामिल होंगे। राज्यों के महासचिवों (संगठन) के साथ भी शाह की बैठक शुक्रवार को होने का कार्यक्रम है।

पार्टी प्रमुख के बाद संगठन के प्रभारी महासचिव का भाजपा में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद है, चाहे यह राज्य स्तर पर हो या फिर राष्ट्रीय स्तर पर। गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष के तौर पर शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरूआत में समाप्त हो गया था लेकिन उन्हें इस पद पर बने रहने को कहा गया था। दरअसल,पार्टी ने लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संगठन चुनाव टाल दिया था। लोकसभा चुनाव में 303 सीटों के साथ भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद शाह ने तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए संगठन की तैयारियों पर जोर दिया है और इसके अंदरूनी चुनावों के लिए आधार तैयार किया है। उन्होंने नौ जून को महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा की पार्टी इकाइयों के कोर ग्रुप के साथ अलग- अलग बैठकें की थीं। इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में भाजपा की रणनीति पर चर्चा करना था। 

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos