लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने हिंसाग्रस्त मणिपुर के राहत शिविरों का किया दौरा, कुकी, मेइती समुदाय के लोगों से मिले, दिया जल्द शांति का आश्वासन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 1, 2023 10:18 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर पहुंचे और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों का निरीक्षण किया। शाह ने मेइती और कुकी समुदायों के हिंसा पीड़ितों को जल्द ही सूबे में शांति बहाली का आश्वासन दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर पहुंचे और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों का किया निरीक्षणगृहमंत्री शाह ने राहत शिविरों में मेइती और कुकी समुदायों के हिंसा पीड़ितों से की मुलाकातउन्होंने कहा कि राज्य सरकार राहत शिविरों में रह रहे लोगों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करेगी

दिल्ली: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में एक मणिपुर बीते कुछ समय से हिंसा की चपेट में है। राज्य में शांति बहाली के लिए बीते बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद मणिपुर पहुंचे और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों का निरीक्षण किया और मेइती और कुकी समुदायों के हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री शाह ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि राज्य में जल्द ही शांति बहाली होगी और राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से राहत शिविरों में रह रहे लोगों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करेगी। समाचार वेबसाइट जी न्यूज के अनुसार राज्य में हालात को सामान्य बनाने के लिए मणिपुर पहुंचे गृहमंत्री शाह ने ने टेंग्नौपाल जिले के मोरेह समेत कांगपोकपी जिले का दौरा किया और वहां के नागरिक से मुलाकात करके जमीनी स्थिति पर व्यापक चर्चा की।

खबरों के अनुसार कांगपोकपी में राहत शिविर में कुकी समुदाय के सदस्यों से मिलने के बाद अमित शाह ने कहा, "हम जल्द से जल्द मणिपुर में शांति बहाल करने और पीड़ितों की घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

इसके बाद गृहमंत्री शाह ने इंफाल में उस राहत शिविर का दौरा किया जहां मेइती समुदाय के सदस्य रह रहे हैं। शाह ने उनसे मुलाकात के बाद कहा कि उनका संकल्प मणिपुर को शांति और सद्भाव के मार्ग पर वापस लाने का है।

इसके साथ ही अमित शाह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और हेलीकॉप्टर सेवाओं के लिए चुराचांदपुर, मोरेह और कांगपोकपी में आपातकालीन जरूरतों को सुनिश्चित किया जाएगा। गृहमंत्री ने राहत शिविरों का दौरा करने के बाद इंफाल में शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा बैठक की और उन्हें हिंसा को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

टॅग्स :अमित शाहमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया